RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

हरदिल जो प्यार करेगा, वो गाना गायेगा…गीतकार मुकेश और शैलेन्द्र की जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर 2 अक्टूबर।मशहूर पार्श्व गायक मुकेश और चर्चित गीतकार, शायर व फिल्मकार शैलेन्द्र के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभागार में हरदिल जो प्यार करेगा, वो गाना गायेगा… कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डेढ़ दर्जन कलाकारों ने दो दर्जन से अधिक गीतों को प्रस्तुत किया। प्रेम का सुसाज संस्था के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुर महिला कला केन्द्र की सचिव व राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित अनीता गुप्ता, गायक धर्मेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, राजकुमार, इकबाल इल्मी और संजना सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन‌ किया। धर्मेंद्र कुमार, रजनी शाक्या और रमेश कुमार ने हरदिल जो प्यार करेगा.. गीत गाकर कर्यक्रम का शानदार आगाज किया। तदोपरांत, रमेश कुमार ने आवारा हूं…, नवीन पांडेय ने ये मेरा दीवानापन है…, सकीना अंसारी ने सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी…, संजना
सिंह ने चंदन सा बदन…, सृष्टि ने जाओ रे जोगी जाओ…, मो. मनव्वर अंसारी ने चांद सी महबूबा हो मेरी…, राजकुमार ने मेरी तमन्नाओं की तकदीर…,ऋषिका शर्मा ने निगाहें मिलाने को जी चाहता…, सुनीता पांडेय ने दिवानों से ये मत…, मो. नौशाद ने रास्ते का पत्थर…, अलका शरण ने दुनिया बनाने वाले…, शमशाद प्रेम ने जाने चले जाते हैं कहां…को बहुत ही खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं धर्मेन्द्र कुमार व अम्बे शरण ने मेरा प्यार भी तू है…, ऋषिका शर्मा व पीहू शर्मा ने बरसात में तुमसे मिले…, रमेश कुमार व आरती मौर्या ने तुमने किसी से कभी प्यार…, शमशाद प्रेम व सबीना अंसारी ने एक प्यार का नगमा है…, रजनी शाक्या व राजकुमार ने महबूब मेरे…, धर्मेन्द्र कुमार व संजना सिंह ने सावन का महीना पवन करे…, रमेश कुमर व अम्बे शरण ने धीरे- धीरे बोल कोई सुन न ले…, रमेश कुमार व सृष्टि ने ओ मेरे सनम…, सुनीता पांडेय व नवीन कुमार ने फूल तुम्हें भेजा है… आदि गीतों को गाकर श्रोताओं खूब झुमाया। धर्मेन्द्र कुमार व रमेश कुमार ने जीना यहां मरना यहां… गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। कर्यक्रम के संयोजक व मंच संचालक शमशाद प्रेम ने मुकेशजी और शैलेन्द्र जी के जीवन व गीतों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन धर्मेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ. मदन मोहन द्विवेदी, कावेरी मोहन, नाथू राम, सलील भारतीय, डॉ. रेणु मिश्रा, अतुल प्रकाश, पंकज विभाकर, सीताराम रवि आदि मौजूद थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने वेदवान आर्चरी अकैडमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

07अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर में सम्मान सह् विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

रांची:मतदान को लेकर लोगों को जागरुक कर रही SVEEP RANCHI टीम।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्य सूचना आयुक्त राज्य सूचना आयोग उत्तराखण्ड अनिल चन्द्र पुनेठा ने पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment