RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

नवादा: आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत को ले बैठक।

नवादा/बिहार 13 अक्टूबर। नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा पुरूषोत्तम मिश्र के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कुमारी सरोज कीर्ति के प्रकोष्ठ में बाल श्रम से संबंधित वादों के निष्पादन के संबंध में एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दिनांक 09.12.2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रमवाद के निष्पादन के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श करने के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीगण बैठक में उपस्थित हुए।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कुमारी सरोज कीर्ति द्वारा बैठक में उपस्थित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार के सुलहनीय मामले में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर वाद में सुलह के आधार पर समझौता कराकर उसकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय में दाखिल किया जाए साथ ही अधिक से अधिक सुलहनीय मामले का निष्पादन हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कीर्ति के अतिरिक्त नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीगण एवं सुशील कुमार, पेशकार लोक अदालत, नवादा उपस्थित हुए।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

भोपाल:खेल महोत्सव मानवीय संकल्प, आत्मविश्वास और अदम्य साहस का प्रदर्शन : राज्यपाल

rktvnews

पदाधिकारियों ने प्रखंड व पंचायत में पेयजल की उपलब्धता की जांच की।

rktvnews

खैरागढ़:भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं के सौंदर्य पक्ष से रू-ब-रू हुए खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रदर्शनात्मक व्याख्यान संपन्न।

rktvnews

भोजपुर :सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में अवकाश ग्रहण पर भरत सिंह को दी गई बिदाई।

rktvnews

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने व कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान जल्द कराएं पंजीकरण : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment