RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 अगस्त।समाहरणालय सभागार, दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पी०आई०यू० दुमका, भवन प्रमंडल दुमका, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल दुमका, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दुमका, एन०आर०ई०पी० दुमका, सिचाई प्रमंडल दुमका, लघु सिचाई प्रमंडल दुमका, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-01 एवं 02, दुमका, तथा जिला परिषद् दुमका के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण व विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए धीमी प्रगति वाले कार्यों पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया। संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी तकनीकी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधूरे कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्यों में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों एवं गुणवत्ता नियंत्रण के पालन पर विशेष बल दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आमजन तक समय पर पहुँचना आवश्यक है। अतः सभी विभागीय अभियंताओं को पारस्परिक समन्वय के साथ समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर ध्यान देना चाहिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता सहित सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : बाल श्रम के विरुद्ध कड़ा एक्शन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान के निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

भोपाल:डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई।

rktvnews

गुड गवर्नेंस का मूल आधार है, आमजन की शिकायतों का निस्तारण – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति

rktvnews

Leave a Comment