RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वार्ड पार्षद आशा देवी नगर निगम के खिलाफ 26 मई को करेंगी आमरण अनशन!मामला नाला उड़ाही का।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,23 मई।आरा नगर निगम वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद करेंगी आमरण अनशन। वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद आशा देवी ने आर सदर अनुमंडलाधिकारी को आज अपने पत्र के माध्यम से दिनांक 26 मई को आरा नगर निगम के परिसर में आमरण अनशन करने की सूचना दी है।आपको बताते चले की वार्ड पार्षद आशा देवी द्वारा कुछ दिनो पहले अपने वार्ड में पड़ने वाले शहर के मुख्य नाले की बरसात पूर्व विधिवत गाद के निकालने संबंधी एक आवेदन आरा नगर आयुक्त को दिया था जिसमे उन्होंने विगत 15 वर्षो से उक्त नाले की गाद सहित उड़ाही संबंधी निगम को देते आ रही आवेदनों की भी चर्चा की थी और कहा था की सिर्फ इस संबंध में निगम द्वारा खानापूर्ति हर बार कर दी जाती है।इस संबंध में आशा देवी ने बताया की उक्त मुख्य नाला जो शहर के विभिन्न मोहल्लों टोलों से होते हुए गांगी में जाकर मिलता है जिसमें बरसात के समय नाले में गाद भरे होने के कारण नाले का गंदा पानी मुहल्लो में फैलने लगता है जिससे आम जनता त्रस्त हो जाती है साथ ही नाले से फैली गंदगी के कारण लोगो को कई बीमारियों का भी डर बना रहता है।उन्होंने ने कहा की ऐसी जनहित समस्या पर निगम की कोई कार्रवाई नही होने के कारण 26 मई को अपने समर्थकों के साथ निगम के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठूंगी।

Related posts

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने फिर दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, बेसहारा अम्मा का तुरंत कराया उपचार।

rktvnews

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 2 महीने में जांच पूरी करने का निर्देश दिया।

rktvnews

इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र के घरों में कोबो टूल के माध्यम से रियल टाईम सर्वे।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने दिल्‍ली के पुराना किला में चल रही खुदाई का निरीक्षण किया

rktvnews

बिहार:जदयू ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को पार्टी से निकाला।

rktvnews

गढवा:पशु क्रूरता अधिनियम 190 के प्रावधानों के अनुपालन एवं कार्यान्वन के निमित राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड, झारखण्ड से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment