RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बक्सर डीएम और एसपी ने आगामी त्योहारों पर विधि व्यवस्था हेतु की संयुक्त बैठक।

बक्सर/ बिहार 29 अगस्त।  बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी मनीष कुमार के द्वारा चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में विधि व्यवस्था की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखने, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को पर्याप्त साफ सफाई कराने, संबंधित पदाधिकारियों को पर्व को लेकर नियमानुसार निरोधात्मक आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही सिविल सर्जन बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, सभी थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को अपने प्रखंड अंतर्गत शांति समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पर्व को देखते हुए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराव, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन संबंधी बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना परिसर मे ईद, चैती छठ व रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

03 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सतर्कता और जागरूकता से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है : डा विकास कुमार

rktvnews

दरभंगा:शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता पर्ची को सर्वोच्च प्राथमिकता दें :डी.एम

rktvnews

Leave a Comment