RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:तैराकी प्रतियोगिता 31 अगस्त से माउण्ट लिट्रा जी स्कूल बाम पाली में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त।माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बामपाली में तैराकी संघ के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें 31 अगस्त 2025 को सुबह 09 बजे से माउण्ट लिट्रा जी स्कूल बामपाली के मानक तरण-ताल में जूनियर ग्रूप (आयु 13 वर्ष से 16 वर्ष) तथा सिनियर ग्रूप (आयु 17वर्ष से 30वर्ष) के लिए प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल 50/100 मि. बैक स्ट्रॉक 50/100 मि. तथा बटरफ्लाई 50 मि. एवं व्रस स्ट्रोक 50 मि. की होगी।
तैराकी संघ के सचिव नर्वदेश्वर शुक्ल ने इस कार्य के लिए माउण्ट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक श्रेयांश जैन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अपने विद्यालय में मानक तरण-ताल बनाकर यहाँ के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भोजपुर जिला तैराकी संघ को भी जिंदा रखने का काम किया है। तैराकी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, स्कूल की प्राचार्या डा० सहाय मैरी एवं प्रबंधक के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए स्वीकृति देकर भोजपुर वासियों एवं तैराकों के लिए प्रशंसनीय कार्य किया है। बधाई देने वालों में डा० मदन मोहन द्विवेदी, आनंद मोहन सह संरक्षक, सुशील कुमार सिंह, अजय गांधी, रामनरायण शुक्ल, एकराम सिंह, शैलेन्द्र कुमार देव आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:वंचित समाज के बीच जागरूकता की हो विशेष पहल : जिला जज

rktvnews

भोजपुर:नशीली दवाओं के दुरुपयोग से अंधकारमय हो रहा युवाओं का भविष्य : जिला जज

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर: अनिल जी सहाय की स्मृति में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, दर्जनों गांव के लोग हुए लाभान्वित।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा द्वारा महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इन 4 तरीकों को अपनाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं अपनी फर्टिलिटी :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment