RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

किये जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता पर अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश।
बेहतर कार्य प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों व कर्मियों के वेतन काटने और शो-कोज करने का निर्देश।
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अवकाश के दिनों को छोड़ कर शतप्रतिशत खुले अन्यथा होगी कार्रवाई।

उपायुक्त ने समाज कल्याण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े शब्दों में जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)22 अगस्त।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पोषण ट्रैकर के माध्यम से जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर की जा रही गतिविधियों एवं अपलोड किये जा रहे आंकड़ों की समीक्षा करते हुए सभी आंकड़ों का समय-समय पर क्रॉस वेरिफिकेशन कराने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति के अलावा पीने का पानी, शौचालय, वर्षा जल संचयन आदि से जुड़ी प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को जल्द से जल्द समर्पित करने का निदेश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। आगे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, पोषाहार वितरण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, टीएचआर वितरण, बच्चों व महिलाओं को टीकाकरण तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ-साथ सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षकों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए शत प्रतिशत कार्यों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को ससमय खोलने एवं सेविका, सहिया द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण व क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित करने को कहा है।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाज कल्याण से संचालित विभिन्न योजनाओं के शिथिलता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्यशैली के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश दिया, ताकि महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके। साथ हीं समाज कल्याण द्वारा जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर किये जाने वाले कार्यों पर रोष प्रकट करते उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बेहतर प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों व कर्मियों का वेतन काटने और शो-कोज करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सभी महिला पर्यवेक्षक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मोतीहारी: 04 बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

आरा स्टेशन पर कुंभ तीर्थयात्रियों के सहयोग में लगे रेडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पीएचसी ग्वालीखेड़ा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

भोजपुर :पूरे बिहार मे बड़हरा विधानसभा बनेगा सदस्यता अभियान में नम्बर वन:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

बक्सर:नाट्य रूपांतरण के माध्यम से छात्राओं ने की शैक्षणिक गतिविधि।

rktvnews

केंद्र से रोजगार गारंटी योजना की धनराशि के संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने तुरंत दी सहमति।

rktvnews

Leave a Comment