RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

राजनांदगांव : मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन से निकाली गई वाक द सिटी पैदल रैली

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ 30 अक्टूबर।लोकतंत्र के उत्सव में हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल करते हुए स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन से वाक द सिटी पैदल रैली का आयोजन किया गया। हर एक व्यक्ति का मत महत्वपूर्ण है, यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए उमंग एवं उत्साह के साथ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बच्चों व खिलाडिय़ों का कारवां निकला। वाक द सिटी कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी अमित कुमार सहित जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों व खिलाडिय़ों ने कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन से ठाकुर प्यारे लाल चौक, बजरंग चौक, संगम चौक, बख्तावर चाल से ममता नगर, भदौरिया चौक होते हुए वापस होकर कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन तक पैदल रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने कहा कि जिले के सभी नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए 7 नवम्बर 2023 को मतदान अवश्य करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने परिवारजनों, पड़ोसियों एवं सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। रैली में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु नारे भी लगाए गए। कलेक्टोरेट गार्डन (स्वीप गार्डन) में आयोजित कार्यक्रम में मैं भारत हूं… गीत का गायन भी किया और सभी ने मैं मतदान अवश्य करूंगा/करूंगी क्योंकि…. बोर्ड में हस्ताक्षर कर नागरिकों से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, परियोजना अधिकारी साक्षरता रश्मि सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा स्कूली बच्चे व खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:ट्रक से 6651 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर का जेसीएसएसआई इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीता।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: उत्साहपूर्वक मना कड़ारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में आजादी का जश्न।

rktvnews

Leave a Comment