RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शिता से बिहार हर क्षेत्र में कर रहा तरक्की: मंत्री अशोक चौधरी

9 माह में क्षेत्र का जितना विकास हुआ उतना पिछले 9 साल में भी नही हुआ : विधायक विशाल प्रशांत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त। बुधवार को तरारी विधानसभा क्षेत्र के पिरो प्रखंड के बचरी कॉलेज मैदान में ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार द्वारा पथ सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 76 पथों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में तरारी विधानसभा के प्रत्येक गांव से जनता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने हेलीकॉप्टर से ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी,बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह पीरो पहुँचे।
कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के माध्यम से हुआ ततपश्चात दीप प्रज्ववलन किया गया। आगत सभी अतिथियों को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विशाल प्रशांत एवं विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा अंगवस्त एवं बुके देकर किया गया। वही ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी द्वारा युवा विधायक विशाल प्रशांत को मुकुट पहनाकर कम समय मे क्षेत्र का इतना अधिक विकास करने के लिए शाबासी दिया गया।
क्षेत्र के युवा एवं ओजश्वी विधायक ने सभी आगत अतिथियों को स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 9 माह में क्षेत्र का विकास जितना हुआ उतना पिछले 9 साल में भी नही हुआ था इसके लिए मैं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी समेत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के प्रति तरारी के जनता के तरफ से आभार व्यक्त करता हूँ। मैंने चुनाव के समय जितने वायदे क्षेत्र के जनता से किए थे उसमे से बहुत से कार्य संपादित हो रहे है और कुछ लाइन में है। इन्होंने मंत्री अशोक चौधरी से आग्रह किया कि अभी भी कुछ सड़क को सुदृढ़ीकरण करना है जिसको मैं विभाग को दे दिया हूँ अगर वह भी स्वीकृत हो जाता तो तरारी में विकास की गति और तेज हो जाती। इन्होंने कहा कि अगर पिछले विधायक जो 9 साल तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए अगर काम किए होते तो आज इतना मेहनत हमे नही करना पड़ता लेकिन बिहार सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए जिस प्रकार अपना खजाना खोला है वह दिन दूर नही जब तरारी विकास के मामले में नम्बर वन पर रहेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आज बिहार हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। आज मुझे खुशी है कि तरारी जैसे सुदूर इलाके के गांवों में युवा विधायक विशाल प्रशांत के अथक प्रयास से 76 सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे शामिल होने और आपसब से रूबरू होने का अवसर मिला है। पिछले 9 साल में तरारी का विकास का चक्का रुक गया था क्यूंकि यहां से जो विधायक थे उन्हें क्षेत्र के विकास की नही बल्कि धरना प्रदर्शन की चिंता रहती थी और अभी जो विधायक बने है उन्हें सिर्फ क्षेत्र के विकास की चिंता रहती है और मात्र 9 माह के कार्यकाल में ही अपने पिता पूर्व विधायक सुनील पांडेय के कार्यकाल में खिंचे गए विकास की लकीर को इन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया है। आज बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास कर रहा है। हर क्षेत्र , हर वर्ग में विकास के कार्य हो रहे है। आज सड़को का जाल बिछ गया है। वही इन्होंने बिहार सरकार के कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि आज इन योजनाओं से लाखों लोग लाभांवित हो रहे है। आज चाहे मजदूर हो, किसान हो, युवा हो, महिला हो जिस क्षेत्र में देखेंगे बिहार सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास कर रहे है। आज बिहार विकास के साथ विश्वास के लिए मिशाल बन चुका है। नीतीश कुमार जी बिहार के जनता से जो वादा चुनाव के समय किये उन सभी वादे को पूरा कर रहे है।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शिता का ही देन है कि बिहार विकास के मामले में अव्वल है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो को देखकर विकास की योजना बनाते है जिससे ये लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है।दलित महादलित विकास मिशन और अति पिछड़ा वर्ग आयोग जैसी पहल इनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।
वही इन्होंने पिछले सरकार के कार्यकाल का भी चर्चा किया। इन्होंने कहा कि अभी की युवा पीढ़ी 1990 के दशक के बिहार को नही देखा है उन्हें अपने दादा दादी से उस समय के बिहार के हालात के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। 1990 से 2005 तक के सरकार में बिहार सिर्फ खूनी संघर्ष, लूट ,हत्या, नरसंहार के लिए जाना जाता था जबकि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लोग अमन चैन के साथ रह रहे है। आज आपस मे भाईचारा का माहौल है। आज कही भी दंगा नही हो रहा। आज बाहर के प्रदेश में बिहार के प्रति अवधारणा बदली है। आज बिहारी अपमान का नही बल्कि बिहारी कहलाना गौरव का बात है। आप सब से आग्रह करता हूँ कि आगामी चुनाव में भी यहां से अपना समर्थन आशीर्वाद देकर विधायक विशाल प्रशांत को फिर एकबार सदन में पहुचाइए ताकि तरारी का विकास का पहिया रुक न पाए।
वही बिहार सरकार के मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में आज महिला सशक्तिकरण पर जितना तेज गति से कार्य हो रहा है आज उसकी चर्चा दूसरे राज्यो में भी हो रहा। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे बिहार सरकार की नौकरी हो या रोजगार के अवसर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज त्रिस्तरीय निकाय में भी सबसे ज्यादा महिलाएं है जिनके कंधे पर क्षेत्र के विकास का भार है और महिलाएं अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। इसलिए मैं तो महिलाओं से विशेष आग्रह करना चाहूंगी कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आपके विकास के लिए प्रतिदिन मेहनत करते है और योजनाएं बनाते है उसी तरह आप लोग बढ़ चढ़ कर उन्हें चुनाव में मदद करे ताकि क्षेत्र का विकास न रुके।
वही समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि यहां के विधायक विशाल प्रशांत युवा और तेजतर्रार है। इन्होंने अपने मात्र 9 माह के कार्यकाल में अपने मेहनत के बदौलत जितना विकास कार्य क्षेत्र के लिए किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास सड़क के रास्ते ही होता है, यह सिर्फ चलने का रास्ता नही बल्कि आर्थिक प्रगति का भी रास्ता है और आज 76 पथ का निर्माण सुदृढ़ीकरण हो रहा जिससे क्षेत्र का विकास और तेज गति से होगा। इन्होंने कहा कि मैं तो दिन रात बिहार के लोगो के लिए काम करता हूँ । अगर आप सभी को मेरे विभाग से कोई भी सुझाव या शिकायत हो तो मेरा दरवाजा दिन रात खुला रहता है। मेरे विभाग के द्वारा जितनी योजनाएं चलाई जा रही उसका शत प्रतिशत लाभ जनता को मिले इसके लिए हम लोग हर रोज प्रयास करते है।
वही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि आपके क्षेत्र के विकास के लिए मेरे विभाग से जो भी कार्य होगा वह प्राथमिकता के आधार पर होगा। पहले बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज गिन चुन कर खोले जाते थे और आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए है। नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में बिहार चौतरफा विकास कर रहा।कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगो मे पूर्व विधायक सुनील पांडेय, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, युवा नेता शायण कुणाल समेत विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और नवाचार कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस को संबोधित किया।

rktvnews

सारण:सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जागरुकता रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता व अनुमंडल पदाधिकारी चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त ने विद्यालयों में कमजोर परीक्षा परिणाम व उच्च अनुपस्थिति पर जताई कड़ी नाराज़गी।

rktvnews

Leave a Comment