RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 17 मार्च।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रथम चरण में होना है इस लिहाज से बूथ लेवल तक स्वीप गतिविधियों सहित जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के ऐसे जनपद जो अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगे हैं, उनके चेकपोस्ट पर और भी प्रभावी तरीक़े से निगरानी बढ़ाई जाए। सीईओ ने निर्देश दिए कि इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) में सभी एजेंसियां सीज़र रिपोर्ट, इनरसेप्ट रिपोर्ट को ज़िम्मेदारी से भरें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश ना रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में स्टैटिक सर्विलांस टीमें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई करें। बैठक में स्टेट नोडल ऑफिसर श्री मनमोहन मैनाली ने जानकारी दी कि प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है, जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थ की है। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में फोर्स डेप्लॉयमेंट प्लान तैयार कर दिया गया है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में संचार व्यवस्था सुचारु करने के लिए निर्देश दिया गया है। दुर्गम इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास समेत सभी जनपदों के जिलाधिकारी, एसएसपी/एसपी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने हैदराबाद में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

इंदौर में 149 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के वायरल वीडियो पर खाद्य विभाग ने बताई वस्तुस्थिति।

rktvnews

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा सेमिनार आयोजित – गत 75 वर्षों में देश में लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ – राष्ट्रपति

rktvnews

देवघर:समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन ब्लॉक की प्रीमियम दर पर सफल नीलामी, पचास चालीस में 5585 करोड़ का मिलेगा राजस्व:एसीएस वीनू गुप्ता

rktvnews

भोजपुर : दो अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment