RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय एनसीओआरडी(NCORD) की बैठक का आयोजन।

जिलास्तरीय समिति को एक्टिव होकर जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता।
जिले को नशामुक्त बनाने में सभी का सहयोग आपेक्षित।
जिरो टॉलरेंस की निति पर नशामुक्त देवघर बनाने की दिशा में करें कार्यःउपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 अगस्त।आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीले पदार्थों के व्यापार को रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए नार्काे समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकनाथ तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से 4 Tier Level Narco Coordination Centre (NCORD) Mechanism के गठन का आदेश निर्गत किया गया है, जिनमें से जिलास्तरीय कमिटि का गठन कर प्रत्येक माह बैठक कर Terms of Reference के अनुरूप समीक्षोपरान्त कार्यवृत तैयार किया जाना है। ऐसे में देवघर जिला अन्तर्गत ऐसे मामलों के रोकथाम को लेकर जिलास्तरीय कमिटि का गठन किया गया है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक संयोजक सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर सदस्य, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सदस्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदस्य, जिला शिक्षा अधीक्षक, सदस्य, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सदस्य, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सदस्य, जिला कृषि पदाधिकारी, सदस्य, जिला औषधी निरीक्षक को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। आगे सड़क सुरक्षा अभियान से नशामुक्ति अभियान को जोड़ते हुए युवा छात्रों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करने के अलावा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली चुनने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने और समाज में नशीली दवाओं के खतरे के नकारात्मक प्रभाव के बारे में जनता को जागरूक करने के उदेश्य से नशामुक्त देवघर अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित विभाग के साथ पुलिस विभाग को हॉटस्पॉट की सूची की पहचान करने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के साथ समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए उचित उपाय किए जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुलिस विभाग को नशीली दवाओं के प्रसार, खपत के खिलाफ कड़ी निगरानी रखने और इस दिशा मे आवश्यक कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी, ताकि जिलास्तरीय कमिटि द्वारा इस दिशा में बेहतर तरीके से कार्य किया जा सके।
इसके अलावे बैठक के दौरान जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीले पदार्थों के व्यापार को रोकने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपायुक्त ने आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया, ताकि आपसी समन्वय के साथ इस दिशा में बेहतर तरीके से कार्य किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने जिरो टॉलरेंस की निति पर नशामुक्त देवघर बनाने की दिशा में कार्य करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, गोपनीय प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता से अभ्यर्थियों के व्यय की होगी प्रभावी निगरानी, निरीक्षण,सत्यापन एवं नियंत्रण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज राज्यमंत्री की माताजी तथा विधायक पितलिया की माताजी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री सिविल सेवा में चयनित प्रतिभागियों के अभिनन्दन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

पटना:का. विशेश्वर प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

बैंगल उत्सव 2025 के साथ सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के लिए विशेष ऑफर्स।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले भारतीय सेना के वीर पर्वतारोहियों और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment