RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत में बकायेदारों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू किया अभियान: लाखों की वसूली, एक गिरफ्तार।

बकायेदारों की नहीं चलेगी मनमानी, प्रशासन ने दिखाई सख्ती, जारी रहेगा अभियान।
जनपद की तीनों तहसीलों में सभी बकायेदारों पर कारवाई अभियान शुरू

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश )19 अगस्त। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के कड़े निर्देशन में जनपद बागपत में सरकारी धनराशि की वसूली और बैंक लोन बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए तीनों तहसीलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की यह सख्ती साफ संदेश देती है कि न तो मनमानी चलेगी और न ही सरकारी धन हड़पने की अनुमति दी जाएगी।
अभियान के तहत बागपत तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने एक बड़ी सफलता हासिल की। बागपत तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह द्वारा संचालित किए गए अभियान के दौरान टटीरी निवासी नितिन जैन पुत्र पद्म जैन को बैंक देय ₹29,52,740 रुपये का बकाया न चुकाने पर गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया। प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ बकायेदारों पर कारवाई की जा रही है।
इसी क्रम में ग्राम अहेड़ा के बैंक लोन बकायेदार प्रकाश पुत्र आशाराम से बैंक लोन बकाया ₹4,60,045 रुपये और ब्याज में से ₹1,00,000 रुपये की तत्काल वसूली की गई। शेष बकाया धनराशि जमा करने के लिए उसे आठ दिनों का समय दिया गया और निर्धारित अवधि में भुगतान न होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
वहीं ग्राम अहेड़ा निवासी रणधीर सिंह पुत्र अमर सिंह से ₹3,25,515 रुपये मौके पर वसूले गए। इसके अतिरिक्त टटीरी निवासी मनोज पुत्र बृजमोहन से भी ₹1,50,000 रुपये की वसूली की गई। प्रशासन छोटे-बड़े सभी बकायेदारों पर समान रूप से सख्त रवैया अपनाए हुए है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन की वसूली में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद के बकायेदारो पर अनिवार्य रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह अभियान आने वाले दिनों में और प्रभावी रूप से जारी रहेगा और वसूली प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

Related posts

भोपाल:‘मन्नतों के धागे’ उपन्यास लोकार्पित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाइक चला की तिरंगा यात्रा की शुरूआत।

rktvnews

नारनौल:हीट वेव के बचाव के लिए लग रहे मीठे व शीतल पेयजल शिविर राहगीरों की बुझा रहे प्यास।

rktvnews

भोजपुर की कर्मभूमि से संजय सिंह बने एसटीएफ डीआईजी, बधाईयों का दौर जारी।

rktvnews

बक्सर: शत प्रतिशत मतदान को ले डुमराँव गढ मार्बल हाउस में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment