RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर: राज्यसभा सदस्य सह पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर का जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में आगमन।

बक्सर/बिहार 21 अक्टूबर। स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय,बक्सर में बिहार सरकार के पूर्व विधि मंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर का अचानक महाविद्यालय में पहुंचने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक-सह-शासी निकाय के अध्यक्ष अधिवक्ता गणपति मंडल, सचिव – सह – सीनेट सदस्य, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा डॉ. विनोद कुमार सिंह और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट एवं उपलब्ध शिक्षक कर्मी द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र और बुके भेंट किया गया।
सांसद राम नाथ ठाकुर ने महाविद्यालय के प्रथम और द्वितीय भवन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में अवस्थित पुस्तकालय,मूट कोर्ट, प्रशासनिक कक्ष और डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार का भी अवलोकन किया।
ज्ञातव्य है कि सांसद के विधान पार्षद विकास फंड से पुस्तकालय का निर्माण हुआ था और सांसद विकास फंड से महाविद्यालय के द्वितीय भवन का तृतीय फ्लोर निर्मित है ।
महाविद्यालय की विधि व्यवस्था को देखकर वह खुश हुए और आगे भी निरंतर महाविद्यालय के विकास की शुभकामना प्रकट किए।
इस दौरान महाविद्यालय में प्राचार्य के साथ-साथ सहायक प्राध्यापक मंगल ,राजेश,उपेंद्र,अरुण,प्रधान सहायक जितेंद्र,मुकेश,जगरनाथ, मदन,कामेशर उपस्थित रहे।
ततपश्चात सांसद महाविद्यालय के सहायक प्रधायपक तथा बक्सर सिविल कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज कुमार ठाकुर की माता के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए कुल्हड़िया के लिए प्रस्थान किए।

Related posts

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन।

rktvnews

विद्यार्थी अपनी सोच और कार्यों से देश-दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजें – राष्ट्रपति

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन मैनाटांड़ अवस्थित पुस्तकालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

पानी संरक्षण को जागरूकता मार्च और बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन।

rktvnews

जोबट से रेस्क्यू कर वन विहार उपचार के लिये लाये नर तेंदुआ शावक की मृत्यु।

rktvnews

Leave a Comment