RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आयुष्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार ले रही अव्यावहारिक फैसला : बाबूलाल मरांडी

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 12 फरवरी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा।
श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड की धरती से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी, लेकिन अब झारखंड सरकार की एक अव्यवहारिक फैसले ने आमजनों के लिए समस्याएँ उत्पन्न कर दी हैं।
कहा कि आयुष्मान भारत के तहत झारखंड सरकार ने नया नियम जारी किया है, जिसमें केवल 50 बेड (शहरी) और 30 बेड (ग्रामीण) वाले निजी अस्पताल ही योजना में शामिल होंगे। इससे सैकड़ों छोटे अस्पताल बाहर हो जाएंगे, जिससे गरीब मरीजों को इलाज में दिक्कत होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां छोटे अस्पतालों पर निर्भरता ज्यादा है, मरीजों को महंगे और दूर के बड़े अस्पतालों में जाना पड़ेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं गरीबों के लिए और सीमित हो जाएंगी।
कहा कि राज्य सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और इसे तुरंत वापस लें, ताकि कोई भी व्यक्ति आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न हो।
कहा कि अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है, तो उसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।लेकिन ऐसा आदेश न दें जिससे किसी को आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित होना पड़े।

Related posts

बक्सर: जिला परिषद अध्यक्षा विद्या भारती के विरुद्ध उच्च न्यायालय पटना द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष बैठक।

rktvnews

जाने कहाँ गए वो दिन..

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर: गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन को ले रणनीति संबंधी भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 फरवरी 26

rktvnews

Leave a Comment