RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

बक्सर:अल्पसंख्यकों को उद्योग लगाने हेतु 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण।

बक्सर/बिहार 13 अक्टूबर।जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को छोटे-मोटे उद्योग स्थापित करने या कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये तक ब्याज मुकत लोन दिया जा रहा है। लोन की राशि पर 50 प्रतिशत सरकार की ओर से अनुदान देने के साथ ही बची राशि को सात साल तक ब्याज मुक्त रखा जायेगा। इस सात सालों में उक्त लोन की 50 फीसदी राशि वापस करनी होगी। इस योजना से अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के अलावा महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए अगल से योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। ऑनलाईन आवेदन www.udhami.bihar.gov.in पर कर सकते हैं। आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स, जाति-निवास प्रमाण पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र मैट्रिक अथवा इंटर पास का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। आवेदनों की संख्या अधिक होने पर रैंडमाइजेशन प्रक्रिया (लॉटरी सिस्टम) के आधार पर लाभुकों का चयन किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन 20 अक्टूबर 2023 तक किया जा सकता है।

Related posts

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए दो दिवसीय कला महोत्सव ‘आर्ट – 81’ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में उमंग-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध पूर्व अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस संग किया गिरफ्तार।

rktvnews

मंत्रिमंडल की बैठक- केबिनेट बैठक में नवीन जिलों के गठन पर चर्चा पूर्ण -सभी विद्यालयों में प्रारंभ होगा संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों का पाठन -तीन सेवा नियमों में संशोधन, राज्य के अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में मिल सकेंगे अधिक अवसर -एक वेतन वृद्धि की तिथि के स्थान पर अब दो तिथियां, प्रथम वेतन वृद्धि होगी 6 माह में सुनिश्चित -संस्कृत विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल सकेगी कंप्यूटर शिक्षा।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय के तीन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी एवं चार दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment