RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उमरिया जिले के मानपुर ब्लॉक दमना गांव में पहुंचे फ्रांस के टूरिस्ट।

गांव की रहन सहन पारम्परिक वेश-भूषा देख हुए गदगद।

परम्परा अनुसार हल्दी चावल और गुलाल से किया स्वागत।

उमरिया/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)15 फ़रवरी।मध्य प्रदेश शासन की प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिस्पांसिबल टूरिज्म के कॉन्सेप्ट पर काम करते हुए प्रदेश के ऐसे टूरिस्ट गांव में जहां पर प्राकृतिक रूप से सुंदरता झरना, खेती और अन्य प्रकार की गतिविधियां की जा सके ऐसे गांव का चयन कर वहां के निवासियों के सहयोग से होमस्टे के कॉन्सेप्ट के साथ होम स्टेट निर्माण किये जा रहे हैं जहां पर देशी व विदेशी अतिथि आकर वहां रहकर गांव के चूल्हे मे बना खाना,बैलगाड़ी में घूमने, बांस के बर्तनों की डिजाइन, मिट्टी से बनाए गए बर्तनों की जानकारी से आनंदित होते हैं।
गांव के समूह की महिलाएं अपने दिनचर्या की गतिविधियों में मेहंदी लगाना, साड़ी पहनाना, हाथ से रोटी बनाना, चटनी पीसना, अपने खेत से सब्जी तोड़ना आदि छोटी-छोटी गतिविधियों के द्वारा उन विदेशी मेहमानों को अपने भारतीय संस्कृति से प्रभावित कर रही हैं। होमस्टे में उमरिया जिले के मानपुर ब्लॉक के दमना गांव में फ्रांस के टूरिस्ट पहुंचे । जहां पर उनका स्वागत ग्रामीणों के व्दारा चावल, गुलाल से किया गया। टूरिस्ट ग्रामीण परंपरा से अवगत होकर गदगद हो गए ।
विदित हो कि दमना मरईकला और पनपथा में होमस्टे बनकर तैयार है। जो आने वाले दिनो में ग्रामीण जनों की आमदनी का जरिया बनेगा। बैलगाड़ी में गांव घूमना अपने आप में विदेशी मेहमानो के लिए बहुत ही नया अनुभव रहा। बघेलखण्ड के बरा, मुंगोरा, कढ़ी,मक्का की रोटी, कुटकी महुआ की खीर आदि देशी व्यंजनों का भरपूर स्वाद चखा। गांव में ही शाम को रामायण का पाठ भी किया गया। गांव के (टाईगर होमस्टे) चन्द प्रकाश शुक्ला (महूआ होमस्टे) कमलेश गुप्ता (बांधवी होमस्टे ) बालमुकुंद शुक्ला (चुआ होमस्टे ) रामप्रताप सिंह ( डिअर होमस्टे ) संगीत सिंह के होमस्टे में रुके। मानव जीवन विकास समिति के द्वारा अनुवादक के लिया यथार्त जी भोपाल से,गाइड के रूप में भानु शर्मा, लोकल गाइड रामप्रकाश पटेल उपस्थित रहे। साथ में गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Related posts

भोजपुर जिले में आग पर काबू पाने हेतु विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

फ्लाई ऐश उपयोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिले चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार।

rktvnews

लघुकथा लेखन कौशल सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं होने जा रही है शुरू।

rktvnews

सतना की पहचान बन गया है विंध्य व्यापार मेला- उप मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment