RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

रेप्को बैंक ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने रेप्को बैंक की टीम को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ अर्जित करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 अगस्त।रेप्को बैंक ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने रेप्को बैंक की टीम को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ अर्जित करने के लिए हार्दिक बधाई दी।
अमित शाह ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक ने दक्षता, समर्पण और व्यावसायिकता का एक ऐसा उदाहरण स्थापित किया है जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। टीम को उसके भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएँ।
रेप्को बैंक के अध्यक्ष ई. संथानम, निदेशक–रेप्को बैंक और रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष सी. थंगराजू और प्रबंध निदेशक ओ.एम. गोकुल ने गृह मंत्री को चेक सौंपा। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और सचिव, सीमा प्रबंधन डॉ. राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
रेप्को बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 140 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया और 30% लाभांश दिया, जो सहकारी समिति के इतिहास में सबसे अधिक है। रेप्को बैंक, भारत सरकार का एक उद्यम है। भारत सरकार के पास रेप्को बैंक में 50.08% हिस्सेदारी है और यह गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह एक निरंतर लाभ कमाने वाली संस्था है, जो तीन दशकों से अधिक समय से लगातार लाभांश घोषित कर रही है।

Related posts

भोजपुर:मोक्षदायिनी है श्रीमद्भागवत की कथा: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

हरियाणा की ड्रीम पॉलिसी: शिक्षक तबादलों के अधूरे सपनों की हकीकत?

rktvnews

बीसीसीएल ने एनआरएस लिंकेज और सीआईएल एसडब्ल्यूएमए ई-नीलामी उपभोक्ताओं के साथ बातचीत का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर: पटना में होने वाले वीडियो फोटो एक्सपो का किया गया पोस्टर लॉन्चिंग।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया स्काईलाइट स्वीट्स का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment