RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बागपत:श्रावण के चौथे सोमवार पर शिव भक्तों की उमड़ी आस्था, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का लिया जायजा।

परशुरामेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़ी भीड़, भक्त बोले हर-हर महादेव

श्रावण के सोमवार पर बागपत के पुरा महादेव मंदिर में बही भक्ति की गंगा, प्रशासन रहा मुस्तैद।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)4 अगस्त।जनपद बागपत के प्रसिद्ध श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में श्रावण मास के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्त ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते नजर आए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग स्थल और महिला सुरक्षा जैसे विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को जिले भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचते हैं। इसलिए सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सुरक्षा बलों की टीमों को अलग-अलग पॉइंट्स पर तैनात किया गया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्राथमिक चिकित्सा और एंबुलेंस की व्यवस्था भी मौके पर उपलब्ध रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत और स्वच्छता कर्मी भी अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) पंकज वर्मा, एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, लाइन में व्यवस्थित तरीके से चलें, प्लास्टिक का उपयोग न करें और सहयोग की भावना बनाए रखें ताकि यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Related posts

एक देश, एक चुनाव के लिए उच्च स्तरीय समिति’ की दूसरी बैठक संपन्न हुई।

rktvnews

खैरागढ़:लोक कलाओं में एकात्मकता : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘लोक जीवन में कला’ पर विमर्श।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्य सचिव अनुराग जैन ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोजपुर : फुटाब अध्यक्ष व महासचिव ने वेतन भुगतान हेतू शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा उच्च न्यायालय, पटना में लंबित वादों की समीक्षा की गयी।

rktvnews

भोजपुर: कुंवर सिंह की प्रतिमा”घोड़ा” का भ्रम फैलाना अपराध: सरफराज अहमद खान

rktvnews

Leave a Comment