RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षक दिवस : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर ने दी बधाई, कहा- इस संस्थान की प्रसिद्धि में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

कुलपति डॉ ममता चंद्राकर

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)। 5 सितंबर। शिक्षक दिवस पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता मोक्षदा चंद्राकर ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ अपनी जिस शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए पूरे एशिया में प्रसिद्ध है, उसकी उत्तरोत्तर मजबूती में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों के परिश्रम और समर्पण के कारण ही विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों में सफल रहा है।
कुलपति ने कहा कि – इस विश्वविद्यालय से मेरा प्रारंभिक साक्षात्कार एक छात्रा के रूप में हुआ था। मैं यहां गायन की छात्रा थी। इसी विश्वविद्यालय में आज कुलपति के रूप में सेवा का अवसर प्राप्त होना निश्चित ही सौभाग्य की बात है। मेरा मानना है कि शिक्षकों और गुरुजनों द्वारा प्रदत्त ज्ञान और प्रेरणा से ही ऐसे सौभाग्य प्राप्त होते हैं। मैं विश्वविद्यालय के प्रारंभ से लेकर आज पर्यंत अमूल्य योगदान देने वाले समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। आज शिक्षक दिवस पर समस्त शिक्षकों को बधाइयां और शुभकामनाएं देती हूं।

Related posts

बिहार: मंत्रिपरिषद ने 46 एजेंडों पर लगाई मुहर,अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करनेवाले डॉ. विकास कुमार हुए सम्मानित।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment