RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट की।

मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति से कराया अवगत।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)31 जुलाई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था और दुग्ध-सहकारिता गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर प्रदेश में ऊर्जा, नगरीय विकास क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन सहित पाठ्यक्रमों में राष्ट्रभक्तों और महापुरूषों की जीवनियों के शामिल किए जाने संबंधी प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से सौजन्य भेंट कर ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘एक बगिया मां के नाम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों और जल गंगा संवर्धन अभियान के परिणामों से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्रीगण को प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति की जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

बिहार:534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों एवं कॉल सेन्टर का लोकार्पण एवं शुभारंभ राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है:रेणु देवी मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

rktvnews

रायपुर : मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन बुकिंग सुविधा प्रारंभ।

rktvnews

हरियाणा में अब पर्यटक हॉट एयर बैलून सफारी का भी मज़ा उठा सकेंगे।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में देवास जिले के कन्नौद में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment