RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर छात्र शौर्य ने की भेंट,मुख्यमंत्री ने लगाया गले।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)30 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को शासकीय आवास में छात्र व प्रतिभाशाली वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शौर्य प्रताप बिष्ट ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य प्रताप बिष्ट की उत्कृष्ट रचनात्मक वन्य जीव फोटोग्राफी की प्रशंसा कर उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री को शौर्य प्रताप बिष्ट ने कुछ वन्यजीव तस्वीरें भी मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु भेंट की। मुख्यमंत्री ने जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान पर शौर्य की वन्यजीव फोटोग्राफी की विशेष रूप से सराहना करते हुए उन्हें और अधिक समर्पण के साथ अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

23 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

औरंगाबाद:जिला समन्वय समिति बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

महिला दिवस विशेष: शबरी से द्रौपदी मुर्मू तक का सफर…

rktvnews

पटना :उद्योग विभाग ने नई MSME नीति के लिए हितधारकों से मांगे सुझाव, उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श।

rktvnews

रामगढ़:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment