RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पहले जनता इसके बाद पार्टी और गठबंधन : राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। मंगलवार को चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण कुमार की माता स्वर्गीय चिंता देवी की प्रथम पुण्यतिथि समारोह चांदी थाना के अँखगाव बाजार पर मनाई गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने सर्व प्रथम डॉक्टर प्रवीण कुमार की मां स्वर्गीय चिंता देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा कहा कि धन्य है वो पुत्र जो मां के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी पुण्यतिथि मना कर मां की पूजा अर्चना करते है, उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर तथा उन्हें याद करते है। हर पुत्र को अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए।माता पिता और गुरु ही वास्तविक भगवान है। माता चिंता देवी इस दुनिया में नहीं है लेकिन उन्होंने अपने चार सपूतों को पैदा कर सामाजिक कार्यों में लगा दिया है।जिसमें एक डॉक्टर प्रवीण कुमार है जो फिजोथिरोफी के डॉक्टर है और गरीबों की दिन रात सेवा करते हैं।पत्रकारों के सवाल पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी बोलते है तो क्या गलती कर दिए? हमारी गठबंधन की सरकार है और इस सरकार में रोज हत्या पर हत्या हो तो क्या यह चिंता का विषय नहीं है?अपराधियों को कानून से थोड़ा भी डर नहीं रह गया है। इसे क्या कहा जाय ? जनता दहशत में जी रही है ।क्या गठबंधन में रहकर गलत को गलत कहना गुनाह है? सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इसे क्या कहा जाय? जिसका जीता जागता उदाहरण आरा अंचल कार्यालय है जहां की अचलाधिकारी स्थानीय विधायक का भी नहीं सुनती है। श्री चिराग पासवान पहले जनता की हित की बात करते है इसके बाद ही उनके लिए पार्टी और गठबंधन है। यादव रामसकल भोजपुरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने स्वर्गीय चिंता देवी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज समाज में पश्चिमी सभ्यता संस्कृति हावी होते जा रही है लोग माता पिता की सेवा से दूर होते जा रहे,वृद्धाआश्रम में भेज रहे है, लेकिन डॉक्टर प्रवीण कुमार जैसे पुत्र है जो श्रवण कुमार के रूप में माता पिता की सेवा किए तथा उनके मरने के बाद भी पुण्यतिथि मना कर उन्हें याद करते है तथा समाज में एक अच्छा संदेश देते है। सभा को संबोधित करने वालों में संतोष पासवान,राजेश साहू,लीला शर्मा,सुदर्शन यादव,अरविंद ओझा,विनोद कुमार,रवि जी ,सूर्य कुमार आदि थे तथा सभा की अध्यक्षता डॉक्टर प्रवीण कुमार तथा मंच संचालन जदयू नेता शंभू नाथ आदि थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : किसान सेवाराम की मेहनत रंग लाई।

rktvnews

भोजपुर:ARYA परीयोजना अंतर्गत नर्सरी ग्रोवर विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

भोजपुर: आगामी 13 जुलाई के लोक अदालत को ले प्राधिकार सचिव गौतम कुमार ने की बैठकें।

rktvnews

नववर्ष -2025 की ज्योतिषीय गणना एवं परिणाम – भाग-2

rktvnews

दुमका डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment