RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:जयनगर में कर्ज मुक्ति सम्मेलन: फूटा महिलाओं का दर्द, छलक उठीं आंखें, उठी आंदोलन की पुकार!

RKTV NEWS/जयनगर(मधुबनी) 30 जुलाई।31 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कर्ज मुक्ति महिला सम्मेलन की तैयारी के तहत मधुबनी जिले के जयनगर स्थित आर्य पुस्तकालय में एक स्थानीय सम्मेलन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया, जिनमें मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
सम्मेलन में कर्ज से पीड़ित महिलाओं ने अपनी पीड़ा साझा की। उनकी बातें सुनकर माहौल गमगीन हो गया। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। ऐसा लग रहा था जैसे वर्षों का दर्द आज शब्दों में फूट पड़ा हो। महिलाओं ने बताया कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के एजेंट बेहद अमानवीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वे धमकी देते हैं – “मर जाओ, जहर खा लो, फांसी लगा लो!”
यहां तक कि वे बेटियों की तस्वीरें खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी भी देते हैं।
यह केवल कर्ज का नहीं, बल्कि गरिमा, आत्मसम्मान और अस्तित्व का सवाल बन चुका है।
अब महिलाएं कह रही हैं – “बस बहुत हुआ! अब हम चुप नहीं बैठेंगी। आंदोलन में उतरेंगी और अपना हक लेकर रहेंगी!”
सम्मेलन में मौजूद महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे 31 जुलाई को पटना में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगी और इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करेंगी।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पेंशन अदालत की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की साप्ताहिक ड्यूटी अब होगी सार्वजनिक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

शहीद का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन।

rktvnews

भोजपुर: आरा में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में समता कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: गंगा फाउंडेशन और आईडीपीटीएस के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक दिवस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment