RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवइनिया मे हो रहे कटाव के संबंध में लिखा पत्र।

पत्र को दिखाते विधायक राहुल तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे गंगा नदी की धारा से हो रहे कटाव को लेकर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के अंतर्गत जवइनिया गाँव मे गंगा नदी के पानी से बांध के अंदर काफी तेजी से कटाव हो रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत पैदा हो गई है। उक्त पंचायत की आबादी लगभग 10 हजार के करीब है। इस पंचायत मे अधिकांश आबादी दलित-पिछङों की ही है। अभी तक लगभग 100 घर से अधिक घर गंगा नदी के पानी के कटाव से नदी मे समायोजित हो चुके हैं। मैंने बिहार सरकार के संबंधित विभाग एवं माननीय मुख्यमंत्री को अनेकों बार लिखित एवं मौखिक रूप से सूचित किया है। उक्त संबंधित विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई करते हुए प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो सका। जब तक उत्तर प्रदेश की तरफ से एवं बिहार की तरफ से पिचिंग-बोल्डर के द्वारा रोकने का शीघ्र उपाय नहीं किया जायेगा तब तक उक्त कटाव को रोका नहीं जा सकेगा। विधायक राहुल तिवारी ने माननीय प्रधानमंत्री जी से सादर पूर्वक निवेदन किया है कि उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के आलोक मे शीघ्र उपरोक्त कटाव को रोकने के लिए आदेश देने की कृपा करें ताकि कटाव पीड़ित आबादी के गाँव को बचाया जा सके। विधायक राहुल तिवारी ने ऐसा ही एक पत्र भारत सरकार, नई दिल्ली के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल को भी लिखा है। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार से इस मामले में मुझे कोई मदद की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि जवइनिया में ठोकर बांध बनाने के लिए लगभग 9 करोड़ की राशि बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कटाव को रोकने के लिए बिहार सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार तीनों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। तभी कटाव को रोकने में सफलता मिलेगी।

Related posts

दलित बिंदो पर अत्याचार के समर्थन में बिंद विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान का धरना।

rktvnews

सीतामढ़ी:साल में एक बार दवा के सेवन से ही फाइलेरिया उन्मूलन संभव : डॉ आरके यादव

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के विरुद्ध दिया धरना ! कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोप को बताया बेबुनियाद, मनगढ़ंत व राजनीति से प्रेरित।

rktvnews

सजग रचनाकार संघ द्वारा फुहा में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

भोजपुर:वन-वे सड़क पर ट्रकों का कब्ज़ा, कोईलवरवासियों की जान पर बन आई।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment