RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संस्कृत एवं संस्कृति परस्पर एक दूसरे के पूरक हैं : मृत्युंजय झा

रामस्वरूप राम लहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय में अभिनंदन सह प्रतिमा अनावरण का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 जुलाई।आज रामस्वरूप राम लहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय कायमनगर में अभिनंदन सह प्रतिमा अनावरण का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें संस्कृत शिक्षा बोर्ड पटना के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा का मुख्य अतिथि के रूप में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में संस्कृत की माहिती भूमिका है। बच्चों में नैतिक शिक्षा के अभाव में आज अपराध बढ़ता जा रहा है। नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने में संस्कृत शिक्षा को बाल्यकाल से शुरू करने की आवश्यकता है। संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है संस्कृत एवं संस्कृति परस्पर एक दूसरे के पूरक हैं।उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आधारभूत संरचना पर भी बोर्ड कार्य कर रहा है। सभी को समवेत रूप से सहयोग करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य विधान पार्षद निवेदिता सिंह द्वारा भी संस्कृत शिक्षा के प्रति बातें कही गई।कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष के रूप में वेद निधि शर्मा, डॉ राज किशोर मिश्रा डॉक्टर संजय कुमार चौबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रधानाचार्य उदय कुमार तिवारी, रवि शंकर राय, सुनील कुमार पांडे ,कुमार रवि, प्रेमचंद त्रिपाठी ,अनिरुद्ध मिश्रा, मृत्युंजय पांडे ,आशुतोष पाठक सहित्य अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी द्वारा संपादित किया गया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:सिलाई–कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन।

rktvnews

भाजपायी चुनाव आयोग।

rktvnews

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राँची जीपीओ ने भगवान राम से संबंधित डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी।

rktvnews

विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!ओजोन परत को बचाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी:प्राचार्य प्रो ओपी राय

rktvnews

दुमका :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में JSLPS अंतर्गत गैर-कृषि गतिविधियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment