RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 जुलाई।बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSMS) के तत्वावधान में आज राज्य सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा द्वारा नागरिक सेवा वितरण को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं, पोर्टल एवं मोबाइल ऐप्स का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर “बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011” के अंतर्गत एक नई सुविधा — ऑनलाइन अपील एवं पुनर्विलोकन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। बिहार HRMS (Human Resource Management System) का एंड्रॉइड मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया, जो अब Google Play Store पर उपलब्ध है।
इस ऐप के माध्यम से राज्य के सभी नियमित कर्मचारी अपने लॉगिन से छुट्टी के लिए आवेदन, सेवा से संबंधित दावे, सर्विस बुक की जानकारी एवं उसमें सुधार जैसे कार्य आसानी से कर सकेंगे। ऐप की यह सुविधा कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर से भी त्वरित सेवाएं प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस समारोह में एक और महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल के तहत संविदा कर्मियों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ हुआ। इस उद्देश्य से बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बीच एक त्रैवार्षिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
समारोह में विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत समेत कई विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव मौजूद, विभागीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

गिरीडीह:Yonex Sunrise Mini Sub-Junior State Badminton Tournament 2025 में गिरिडीह के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

रायपुर : क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिलाधिकारी ने किया जिला अतिथि गृह का निरीक्षण।

rktvnews

चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment