RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:”बिहार आइडिया फेस्टिवल” में चमकी नवाचार की लौ।

जीविका दीदियों और युवा उद्यमियों ने दिखाया दम।
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग, बेतिया में हुआ प्रेरणादायक आयोजन।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)25 जुलाई।“आज बनेगा कल का बिहार” की थीम पर आधारित बिहार आइडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग, बेतिया में संपन्न हुआ। इस आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन जिला उद्योग केंद्र पश्चिम चंपारण, स्टार्टअप बिहार, और योरस्टोरी द्वारा किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में जिले के सात प्रखंडों से सैकड़ों जीविका दीदियाँ और उभरते हुए युवा उद्यमी शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत किए और दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन म्युनिसिपल कमिश्नर लक्ष्मण तिवारी एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, राज्य सरकार स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवाओं को अब स्थानीय स्तर पर भी संसाधन व सहायता मिल रही है।
स्टार्टअप बिहार के कंसल्टेंट सुदर्शन कुमार ने स्टार्टअप पंजीकरण, फंडिंग प्रक्रिया और मार्गदर्शन प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक उद्यमी अब इंजीनियरिंग कॉलेज, बेतिया से सीधे सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जीविका परियोजना के जिला प्रबंधक आर.के. निखिल ने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में जीविका दीदियों को रोजगार की शुरुआत के लिए सीड कैपिटल प्रदान किया गया है।साथ ही साथ उद्योग विभाग के माध्यम से ऋण की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप फैसिलिटी मॉडल के तहत 510 दीदियों की उद्यमशीलता को निखारा गया है। इस मौके पर गौनाहा प्रखंड कि विजेता चौधरी ने बताया कि वो मसाला, अगरबत्ती और पर्स का उत्पादन कर रही हैं और अब अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भी बेच रही हैं। चनपटिया प्रखंड कि सुमन देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने जैकेट और ब्लेज़र कि सिलाई एक मशीन से शुरुआत की थी। आज उनके पास चार मशीनें हैं और वे अपने इस उद्यम से अन्य दीदियों को भी रोजगार दे रही हैं।

Related posts

चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराई एफआईआर।

rktvnews

एनएचआरसी, ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक लड़की के साथ कई व्यक्तियों द्वारा कथित यौन शोषण का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

सीतामढ़ी:स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी के द्वारा जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान का किया गया आगाज।

rktvnews

भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 वैश्विक ऊर्जा संवाद को पुन: परिभाषित करेगा।

rktvnews

धमाका नहीं, ड्रामा कर रहे राहुल गांधी : अनुराग सिंह ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment