RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पुर्नप्रकाशित पुस्तक के संस्करण “फिलॉसोफी एंड एक्शन ऑफ़ आरएसएस फॉर हिन्द स्वराज” का लोकार्पण किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)24 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आई.आर.डी.टी सभागार देहरादून में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पुर्नप्रकाशित पुस्तक के संस्करण “फिलॉसोफी एंड एक्शन ऑफ़ आरएसएस फॉर हिन्द स्वराज” का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की स्थापना करने के उद्देश्य से देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” कानून को लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “ऑपरेशन कालनेमि” के माध्यम से उन पाखंडी और विधर्मियों को गिरफ्तार किया जा रहा है जो लोगों को भ्रमित करते हैं और धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। हम ऐसे घुसपैठियों को देवभूमि उत्तराखण्ड में किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे और ये लोग जहां से आये हैं उन्हें वापस वहीं पहुंचाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपने “विकल्प रहित संकल्प” के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह  दत्तात्रेय होसबोले, श्री जे. नंदकुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

संस्कृत अलौकिक भाषा है और वह आध्यात्मिकता की हमारी खोज में एक पवित्र सेतु का कार्य करती है- उपराष्ट्रपति

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति को पांच देशों के राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर:कृषि भवन में दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का शुभारंभ ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रख रखाव एवं अस्पताल संचालन योजना से संबंधित वर्चुवल समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह।

rktvnews

Leave a Comment