RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

चतरा:खरीफ 2025 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार रथ रवाना।

जागरूकता रथ को झंडी दिखा रवाना करती उपायुक्त कीर्तिश्री

उपायुक्त चतरा ने समाहरणालय परिसर से दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 जुलाई।खरीफ 2025 के अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज समाहरणालय परिसर, चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देगा, जिससे वे अपनी फसलों का बीमा समय पर करवा सकें और प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से फसल क्षति होने की स्थिति में उचित मुआवजा प्राप्त कर सकें।
खरीफ 2025 के लिए निर्धारित बीमित राशि भदई मकई (मक्का): ₹48,300.00 प्रति हेक्टेयर, अगहनी धान: ₹63,525.00 प्रति हेक्टेयर।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अधिकाधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे फसल क्षति की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां,सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं कृषक मित्र उपस्थित थे। सभी ने फसल बीमा योजना की सफलता हेतु संकल्प लिया।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : नवाचार और प्रगति की नई दिशा

rktvnews

भोजपुर:उप-विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024।

rktvnews

निजी अनुभवों ने फिल्‍म ‘फैमिली एल्बम’ बनाने की प्रेरणा दी: उरुग्वे फिल्म निर्देशक गुइलेर्मो रोकामोरा

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आपदा की स्थिति में बचाव हेतु एसडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment