RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के खतरे के बारे में किया जागरूक।

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत में किया गया कार्यक्रम आयोजित।

स्वास्थ्य सेवाओं को जलवायु के अनुकूल बनाने के लिए विशेष योजनाएं और नीतियां से किया जा रहा जागरूक ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)10 सितंबर।भारत सरकार ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे और इसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखते हुए “नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ” (NPCCHH) की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है जनपद में जनपद स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है जिसका संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है इन कार्यक्रम को जनपद में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सुरुचि शर्मा के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जा रहा है पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से जुड़े स्वास्थ्य खतरों को पहचानना, उनका मूल्यांकन करना, और उनसे निपटने के उपाय तैयार करना है जिसके मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन का आकलन करना है जलवायु परिवर्तन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का वैज्ञानिक आकलन करना है।स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरे के बारे में जागरूक करना।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय में इसके प्रति विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके क्रम में सोमवार को खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज जीवन के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत जिसमें उन्नती सांगवान, सागर वर्मा, आयशा, वनशिका एवं समीर को प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत अधीक्षक डॉ विजय कुमार एवं जनपदीय पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट सुरुचि शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में बच्चों का जल वायु परिवर्तन एवं उससे होने वाले मानव स्वास्थ्य के ऊपर परिणाम के विषय मे संवेदीकरण किया गया ।
कार्यशाला में जलवायु से संबंधित स्वास्थ्य खतरों को समझ सकें और उससे निपटने के लिए संबंधित को समझाया गया ।
इस कार्यक्रम के तहत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को जलवायु के अनुकूल बनाने के लिए विशेष योजनाएं और नीतियां तैयार की जा रही हैं। NPCCHH का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक लचीला और प्रतिक्रियाशील बनाना है।
सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों का उद्देश्य भारत की विशाल जनसंख्या को जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से बचाना और देश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाना है इसलिए जनपद में किया जा रहे हैं कार्यक्रम और जन जागरूकता अभियान।
इस अवसर पर ब्लॉक RBSK टीम से डॉ कल्पना उपस्थित थी.।

Related posts

भोजपुर जिले में 26 से 28 मई तक लगेगा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर।

rktvnews

प्रेरणा सम्मान से विभूषित किए गए डा अनिल सुलभ एवं विजय प्रकाश!अभिलाषा ज्योति फ़ाउंडेशन द्वारा वृद्धजन दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

rktvnews

महावारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

खनिज पदार्थों का उत्पादन जुलाई, 2023 में 10.7 प्रतिशत बढ़ा!पंद्रह महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

रायपुर : सुरक्षाकर्मी के लिए 11 सितम्बर से होगा पंजीयन शिविर का आयोजन।

rktvnews

नितिन गड़करी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment