RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

सामाजिक बदलाव:जीविका ने सरिता के जीवन में लाई खुशहाली।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)23 जनवरी।बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका बड़े बदलाव की वाहक बनी है l ग़रीबी उन्मूलन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के बाद जीविका ने अपने सामुदायिक संगठनो के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव के साथ ही उनके मान-सम्मान को भी बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है l
गरीबी उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ ही विभिन्न जन जागरूकता अभियान यथा मतदाता जागरूकता अभियान , खुले में शौच मुक्त अभियान , बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु अभियान, जेंडर एकरूपता को लेकर नई चेतना अभियान और नशा मुक्ति अभियान समेत कई गतिविधियों ने गाँव –समाज में बदलाव लाया है l इस बदलाव ने परेशान और उदास चेहरों पर खुशहाली और रौनक के साथ ही बेहतर भविष्य के लिए रास्ते तय कर दिए हैं l जीविका के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में बदलाव और खुशहाली आई है l कल तक बदनामी और गुमनामी का जीवन जीने वाले परिवार अब गाँव –समाज के प्रतिष्ठित परिवार के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं l
वैशाली जिला अंतर्गत जन्दाहा प्रखंड स्थित चक फरीदाबाद गाँव की निवासी सरिता देवी अपने जीवन में आये बदलाव , खुशहाली और मान-सम्मान बढ़ने का श्रेय जीविका को देती हैं l सरिता के पति लखीन्द्र कुमार बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की बिक्री और मांग के अनुरूप घर-घर जाकर आपूर्ति करते थे l शराब बिक्री में संलिप्तता और बिक्री के कारण 26 फ़रवरी 2022 को उन्हें जेल जाना पड़ा l पति के जेल जाने के बाद सरिता और उनके दो बच्चों के समक्ष भुखमरी की समस्या आ गई l सरिता की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें जीविका द्वारा सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए चयनित किया गया l प्रावधान के तहत लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन ने उनके नाम का अनुमोदन इस योजना से लाभ देने के लिए किया l सरिता की भुखमरी की समस्या के समाधान एवं आर्थिक स्थिति को सँभालने के लिए जीविका ने उन्हें मार्च 2022 में पूजा जीविका स्वयं सहायता समूह से जोड़ा l सरिता समूह की बैठक में जाने लगी l उन्हें स्वरोजगार एवं स्वावलंबन हेतु जागरूक किया गया l इसी बीच इनके पति भी मई 2022 में जेल से छुटकर आ गए l सरिता और समूह की सदस्यों ने उन्हें पुन: शराब नहीं बेचने का आग्रह किया l सरिता के पति लखीन्द्र ने सभी की बात मान ली और नए रोजगार की तलाश में लग गए l इसी क्रम में सरिता को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत माह अगस्त 2022 में किराना दुकान के लिए जीविकोपार्जन निवेश निधि के तहत 20 हजार एवं विशेष निवेश निधि के तहत 10 हजार रुपये की राशि मिली l इसके साथ ही सात माह तक एक-एक हजार रूपया अंतराल राशि भी मिली l इस राशि से सरिता और उनके पति ने किराना दुकान की शुरुवात की l दुकान से बिक्री बढ़ी और मुनाफे की राशि से सरिता ने एक फ्रीज खरीद ली और पनीर तथा कोल्ड ड्रिंक्स का व्यवसाय भी शुरू कर दियाl जीविकोपार्जन निवेश निधि की दूसरी क़िस्त की राशी के तौर पर इन्हें पुन : 30 हजार रूपया मिला l इस राशि में अपने दुकान से हुई मुनाफ़े से 30 हजार रूपया मिलाकर इन्होने फोटो स्टेट , प्रिंटर मशीन एवं लैपटॉप खरीद लिया और अपने व्यवसाय को बड़ा स्वरुप दिया l
अब उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर गई, समाज में मान-सम्मान बढ़ा और जीवन में बड़ा बदलाव आया l सतत जीविकोपार्जन योजना के प्रवधान के तहत तृतीय क़िस्त के तहत इन्हें 39 हजार 6 सौ रूपया भी मिला l सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए इन्हें अबतक कुल 1 लाख 6 हजार 6 सौ रुपये का सहयोग मिला है l यह राशी अब दुकान से हुए मुनाफे से बढ़कर दोगुनी हो गई है l सरिता और उनके पति बताते हैं कि जीविका ने उनके जीवन में खुशहाली लाई है l
अप्रैल 2024 में इन्हें इनकी योग्यता , मेहनत एवं सफलता को देखते हुए जीविका के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र मिल गया l ग्राहक सेवा केंद्र और किराना सह स्टेशनरी दुकान का संचालन दोनों पति-पत्नी आपसी तालमेल के साथ कर रहे हैं l ग्राहक सेवा केंद्र से प्रति माह औसतन 13 से 15 लाख रुपये की जमा-निकासी हो रही है l इससे उन्हें पर्याप्त कमीशन मिल रहा है l दुकान से प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफ़ा हो रहा है l दोनों व्यवसाय से 20 से 22 हजार रुपये का मुनाफ़ा हो रहा है l लिहाजा सरिता देवी की पहचान लखपति दीदी के रूप में है l इनके दोनों बच्चों का भविष्य भी अब उज्जवल है l यह मुनाफा अब मान -सम्मान के साथ मिल रहा है l पहले शराब के कारोबारी , फिर जेल और जेल से छुटने के बाद खुद को पूरी तरह से बदलने के लिए लखीन्द्र जीविका को श्रेय देते हैं l वो बताते हैं कि गाँव के लोग अब उन्हें काफी मान-सम्मान देते हैं अपने घर भी बुलाते है l सरिता के जीवन में अब कामयाबी का भी दौर शुरू हुआ l सरिता और लखीन्द्र गाँव-समाज के लिए मार्गदर्शक बन गए हैं और इस मार्गदर्शक को प्रकाशमय रास्ता जीविका ने दिखाया है l बदनामी से मुक्ति मिली है और मान-सम्मान से रिश्ता जुड़ा है l

Related posts

बागपत : तहसील बड़ौत में प्रथम कृषक सुविधा केंद्र का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

राजस्थान:विश्व नवकार मंत्र दिवस समारोह आयोजित, राज्यपाल ने नवकार मंत्र को ध्यान से जुड़ी अध्यात्म की भारतीय महान परंपरा बताया।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया में सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन कैम्प लगा।

rktvnews

बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी अपनी यादें।

rktvnews

केंद्र सरकार ने हाल ही में खुली बाजार बिक्री योजना (डी) के माध्यम से 1.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 0.17 लाख मीट्रिक टन चावल की बिक्री की।

rktvnews

Leave a Comment