RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: चलंत लोक अदालत में ऑन द स्पॉट मामलों का हुआ निपटारा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)22 जुलाई।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से आए सदस्यगण द्वारा आज भोजपुर जिले के सदर प्रखंड आरा में आम जनमानस हेतु चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश, गौतम कुमार ने बताया कि पटना से तीन सदस्यीय टीम जिसके बेंच में न्यायिक सदस्य के रूप में राम निवास प्रसाद एवं अन्य दो सदस्य चंद्र भूषण झा, अधिवक्ता पद से एवं ऋषिकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सदर आरा अनुमंडल के अंतर्गत प्रखंड के सुलहनीय वादों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। इसके साथ ही विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया एवं चलंत लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। आरा सदर अनुमंडल के अंतर्गत प्रखंड के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। आगे न्यायिक सदस्य द्वारा यह भी बताया गया की 22 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय चलंत लोक अदालत का आयोजन कल जगदीशपुर प्रखंड में है और 24 जुलाई को पीरो प्रखंड में आयोजित होना है। वहीं एक बैठक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में राष्ट्र के लिए 90 दिनो का विशेष मध्यस्थता अभियान के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय आशुतोष कुमार के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशिक्षित मध्यस्थ न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण उपस्थित थे। जुलाई से सितंबर तक चलने वाले अभियान में न्यायालय में लंबित वादों में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के आधार पर वाद का निष्पादन किया जाना है।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

rktvnews

जिलाधिकारी का जनता दरबार।

rktvnews

समस्तीपुर:”कायस्थ सिरमौर ” बने ए के लाल

rktvnews

भोजपुर:भाकपा(माले) ने शुरू किया धुंआधार प्रचार,नेताओं ने नुक्कड़ सभाओं में झोंकी ताकत।

rktvnews

राजस्थान:चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मेद अस्पताल का किया दौरा।

rktvnews

सिवान: सीपीआईएम के पूर्व विधायक की 6 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment