RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

संबंधित विभागों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 जुलाई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को रखा।
जनता दरबार के माध्यम से आमजन सीधे उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत करते हैं, जिसे सुनकर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।
आज के जनता दरबार में प्राप्त शिकायतें यथा भूमि विवाद एवं दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन, राशन कार्ड में सुधार/नवीन आवेदन से संबंधित समस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) एवं अन्य आवास योजनाओं से संबंधित लंबित मामलों की शिकायतें,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा से जुड़ी पेयजल संकट और मरम्मती कार्यों से संबंधित समस्याएं, कल्याण विभाग से संबंधित छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र, पेंशन आदि की समस्याएं, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चिकित्सा सुविधा, दवा उपलब्धता एवं रेफरल मामलों से संबंधित अनुरोध, शिक्षा विभाग से संबंधित शिक्षक उपस्थिति, भवन मरम्मत और छात्रवृत्ति वितरण जैसे मुद्दे इसके अतिरिक्त भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विवाह सहायता योजना, बिजली कनेक्शन, और सड़क मरम्मत आदि से जुड़े कई आवेदन प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त कीर्तिश्री ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु है, जिससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है।
उल्लेखनीय है कि हर मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहते हैं ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
जिला प्रशासन चतरा आमजनों से अपील करता है कि वे अपनी किसी भी प्रशासनिक, व्यक्तिगत या सार्वजनिक समस्या को लेकर निर्धारित तिथियों पर जनता दरबार में पहुंचें और प्रशासन से सहयोग प्राप्त करें।

Related posts

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस एस एस कालेज बचरी में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जनहित परिवार से जुड़े अधिवक्ता अतुल प्रकाश जिलाधिकारी द्वारा हुए सम्मानित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं की अंतिम श्रृंखला ‘महामना वांग्मय’ का विमोचन किया।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया अपने मत का प्रयोग,बक्सरवासियों से मतदान की अपील।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने चीन के चिंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य उम्मीदवार अनुसेवक संघ गोपगुट की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment