RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पटना मे चित्रगुप्त वंशज की बैठक आयोजित।

बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव “नंदू”

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 दिसम्बर। बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंशज की बैठक पटना मे प्रदेश अध्यक्ष प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव “नंदू” की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव “नंदू” ने कहा कि अब कायस्थ समाज को राजनीतिक रूप से पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है। साथ ही कायस्थ समाज को राजनीतिक रूप से जागृत करने तथा उनमें राजनीतिक चेतना जगाने का वक्त आ गया है। देश और समाज के विकास में कायस्थ समाज का बहुत बड़ा योगदान है। कायस्थ समाज मे अनेकों नेता, विद्वान, पदाधिकारी, वैज्ञानिक, दार्शनिक और एक से बढ़कर एक हस्ती पैदा हुए। कायस्थ समाज के सदस्य देशभक्त और राष्ट्रभक्त होते हैं। स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ सच्चिदानंद सिन्हा जैसे अनेकों हस्ती कायस्थ समाज की देन हैं। कायस्थ समाज के महान हस्तियों की फेहरिस्त काफी लंबी है। इसके बावजूद भी कायस्थ समाज आज राजनीतिक रूप से हासिये पर है। इसका मुख्य कारण है कायस्थ समाज के लोगों का राजनीतिक रूप से असक्रिय और असंगठित होना। अब कायस्थ  समाज को राजनीति मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना पड़ेगा अन्यथा उनका वजूद राजनीतिक रूप से खतम हो जायेगा। बैठक को अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, अधिवक्ता सुधीर सिन्हा, प्रो अजय कुमार, डॉ रमाशंकर, प्रो पंकज श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।बैठक के अंत में प्रसिद्ध हास्य कलाकार स्व राजू श्रीवास्तव की जयंती पर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

Related posts

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की हुई संवीक्षा, 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

हाजीपुर में रोजगार -सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

बिहार सरस मेला:आत्मनिर्भरता के विविध रंग और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की स्वावलंबन के झलक का प्रदर्शन।

rktvnews

बागपत:अपने जनपद को देखकर सपने गढ़ेंगे बच्चे: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, अनुभव और आत्मविश्वास की यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने मणीराय के टोला गंगा कटाव निरोधक कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment