RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में पृथ्वी दिवस पर यूथ फॉर सेवा द्वारा पंछी बचाव अभियान हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अप्रैल।युथ फाॅर सेवा के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर पंछी बचाओ अभियान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें पर्यावरण संरक्षण विषय पर सरलता से बच्चों को बताया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में आरजू सिंह और प्रिंसिपल सविता सिंह ने छोटी छोटी जानकारी बच्चों को दी जिसे बच्चें अपने दैनिक जीवन में अपना कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें सकें।
पंछी बचाओ अभियान को संबोधित करते हुए आरजू सिंह ने कहा की पर्यावरण संरक्षण हेतु हम सबको आगे आना होगा।
इस भीषण गर्मी में नदी, तालाब और सभी जलाशय लगभग सुख जातें हैं
पानी की भारी किल्लत हो जाती हैं ।
मनुष्य तो केसे भी पानी का जुगाड़ कर लेते हैं लेकिन पशु पंछी को इस गर्मी में बहुत कठिनाई होती हैं। हजारों-हजार पशु पंछी जल संकट से मर जाते हैं ।
पर्यावरण संरक्षण हेतु कुदरत द्वारा प्रदत्त सभी जीव जंतुओं का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक हैं । ऐसे में हम सबकों इस भीषण गर्मी में अपने छतों , बालकनी , और अन्य स्थानों पर दाना और पानी रखना चाहिए।
वहीं विधालय की प्रिंसिपल सविता सिंह ने कहा की यूथ फाॅर सेवा का सभी अभियान सार्थक होता हैं और आज जो पंछी बचाओ अभियान अपने आप में प्रसंशनीय हैं। हम सबकों इस अभियान से जुड़कर आगे बढ़ाना होगा।
वहीं यूथ फाॅर सेवा के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार ने कहा की पंछी बचाओ अभियान को जन जन तक ले जाने हेतु हमलोग सैकड़ो लोगो को मिट्टी का पात्र वितरण करेगें उन्हें प्रेरित करने हेतु
यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर मिट्टी के बर्तन वितरण किए गए।
इस अवसर पर विक्की गुप्ता ,रेहाना बानो, तलत प्रवीन ,मृत्युंजय ओझा, सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच।

rktvnews

भोजपुर:कारगिल विजय दिवस 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकला जुलूस।

rktvnews

मानव जीवन में छिपे दिव्य गुणों के योग दिव्य प्रयोगशाला है: स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:होली के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की सघन छापामारी।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर उपायुक्त ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment