RK TV News
खबरें
Breaking News

ब्राह्मण से जनि बैर करो,ब्राह्मण से परमेश्वर हारयो : डा.जंग बहादुर पाण्डेय

डॉ जंग बहादुर पांडे

आरा/भोजपुर 20 जुलाई।ब्राह्मणों की महिमा अनंत काल से इस धरा धाम पर है इसके सभी प्रमाणिक विवरण धार्मिक ग्रंथों,वेद पुराण रामायण महाभारत आदि में है। जिससे कोई पार नहीं पाया है यहां तक की परमेश्वर ने भी हारे हैं। लेकिन वर्तमान में इनकी प्रतिष्ठा, प्रतिभा सम्मान में गिरावट और विपन्नता दिखती है। इस संबंध में विद्वान वक्ता डा जंग बहादुर पांडेय से वरिष्ठ पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने जानकारी ली।डा पांडेय ने दृष्टांत सुनाया।
एक दिन अकबर ने एक ब्राह्मण को दयनीय हालत में जब भिक्षाटन करते देखा,तो बीरबल की ओर व्यंग्य कसकर बोले – ‘बीरबल ! ये हैं तुम्हारे ब्राह्मण ! जिन्हें ब्रह्म देवता के रुप में जाना जाता है । ये तो भिखारी हैं।
बीरबल ने उस समय तो कुछ नहीं कहा । लेकिन जब अकबर महल में चला गया तो बीरबल वापिस आया और ब्राह्मण से पूछा कि वह भिक्षाटन क्यों करता है ?
ब्राह्मण ने कहा – ‘मेरे पास धन, आभूषण, भूमि कुछ नहीं है और मैं ज्यादा शिक्षित भी नहीं हूँ । इसलिए परिवार के पालन-पोषण हेतु भिक्षाटन मेरी मजबूरी है।
बीरबल ने पूछा – ‘भिक्षाटन से दिन में कितना प्राप्त हो जाता है ?’तो बताया छह से आठ अशर्फियाँ।
बीरबल ने कहा – ‘आपको ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करके प्रतिदिन 101 माला गायत्री मन्त्र का जाप करना होगा और इसके लिए आपको प्रतिदिन भेंटस्वरुप 10 अशर्फियाँ प्राप्त होंगी।
ब्राह्मण की सच्ची श्रद्धा व लग्न देखकर कुछ दिनों बाद बीरबल ने गायत्री मन्त्र जाप की संख्या और अशर्फियों की संख्या दोनों ही बढ़ा दीं।लोगों का ध्यान ब्राह्मण की ओर आकर्षित होने लगा । दर्शनाभिलाषी उनके दर्शन कर मिठाई, फल, पैसे, कपड़े चढाने लगे । अब तो उसे बीरबल से प्राप्त होने वाली अशर्फियों की भी आवश्यकता नहीं रही । यहाँ तक कि अब तो ब्राह्मण को श्रद्धा पूर्वक चढ़ाई गई वस्तुओं का भी कोई आकर्षण नहीं रहा । बस वह सदैव मन से गायत्री जाप में लीन रहने लगा।दूरदराज से श्रद्धालु दर्शन करने आने लगे ।ब्राह्मण की तपस्थली में मन्दिर व आश्रम का निर्माण करा दिया । ब्राह्मण के तप की प्रसिद्धि की खबर अकबर को भी मिली । बादशाह ने भी दर्शन हेतु जाने का फैंसला लिया और वह शाही तोहफे लेकर राजसी ठाठबाट में बीरबल के साथ सन्त से मिलने चल पड़े । वहाँ पहुँचकर शाही भेंटे अर्पण कर ब्राह्मण को प्रणाम किया । ऐसे तेजोमय सन्त के दर्शनों से हर्षित हृदय सहित बादशाह बीरबल के साथ बाहर आ गए।
तब बीरबल ने पूछा – ‘क्या आप इस सन्त को जानतें हैं ?’बीरबल ने कहा – ‘महाराज !यह वही भिखारी ब्राह्मण है, जिस पर आपने व्यंग्य कसकर कहा था कि ‘ ये हैं तुम्हारे ब्राह्मण ! जिन्हें ब्रह्म देवता कहा जाता है ?’*
आज उसी ब्राह्मण के पैरों में शीश नवा कर आए हैं फिर पूछा बड़ा बदलाव कैसे हुआ ?
महाराज ! वह मूल रुप में ब्राह्मण ही है । परिस्थिति वश वह अपने धर्म की सच्चाई व शक्तियोंं से दूर था । धर्म के एक गायत्री मन्त्र ने ब्राह्मण को साक्षात् ‘ब्रह्म’ बना दिया और कैसे बादशाह को चरणों में गिरने के लिए विवश कर दिया ।यही ब्राह्मण आधीन मन्त्रों का प्रभाव है।यह नियम सभी ब्राह्मणों पर सामान रुप से लागू होता है। क्योंकि ब्राह्मण आसन और तप से दूर रहकर जी रहे हैं, इसीलिए पीड़ित हैं । वर्तमान में आवश्यकता है कि सभी ब्राह्मण पुनः अपने कर्म से जुड़ें, अपने संस्कारों को जानें और मानें ।मूल ब्रह्म रुप में जो विलीन होने की क्षमता रखता है वही ब्राह्मण है । यदि ब्राह्मण अपने कर्मपथ पर दृढ़ता से चले तो देव शक्तियाँ उसके साथ चल पड़ती हैं।
मनु स्मृति में है। जन्म से सभी शूद्र होते हैं,संस्कार से द्विज,वेदाध्ययन से विप्र और ब्रह्म ज्ञान से ब्राह्मण होते हैं।इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण से कोई जीत नहीं सका है।इसीलिए महाकवि तुलसी ने मानस में भानु प्रताप की कथा के प्रसंग में ब्राह्मणों के प्रताप के बारे में कहा है
*कह तापस नृप ऐसेइ होई…तप बल विप्र सदा बरिआरा
तिन्ह के कोप न कोउ रखवारा, जौ विप्रन्ह बस करहुं नरेशा,तुलसी, मानस 1/165 से।
ब्राह्मणों ने अपने तप बल से क्या नहीं किया है?
ब्राह्मण पैठी पताल छल्यो बली (वामन)
ब्राह्मण साठ हजार को जारयो (कपिल मुनि)
ब्राह्मण सोखी समुद्र लियो (अगस्त्य)
ब्राह्मण ही यदुवंश उजारयो (दुर्वासा)
ब्राह्मण लात हनी हरि के उर (भृगु)
ब्राह्मण क्षत्रिय को दल मारयो। (परशुराम)
ब्राह्मण से जनि बैर करो कोई,
ब्राह्मण से परमेश्वर हारयो।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

रांची गौशाला प्रांगण में फलदार पौधों का वृक्षारोपण।

rktvnews

भूमि अधिग्रहण के बाद ओल्ड एज होम का निर्माण शुरू हो जाएगा: धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

बिहार:भोजपुर: मतदान केंद्रों पर चल रहे फोटोयुक्त निर्वाचन सूची को ले विशेष शिविर का उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

पिथौरागढ़:SVEEP के अन्तर्गत वृहद स्तर पर चलाई गई मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ।

rktvnews

रसोईया महासंघ जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष करेगा धरना।

rktvnews

Leave a Comment