RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

मोतिहारी जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 16 अगस्त।मंगलवार को 15 अगस्त 2023 (स्वतंत्रता दिवस ) समारोह के शुभ अवसर पर प्रेक्षागृह , मोतिहारी में जिला प्रशासन, मोतिहारी के तत्वाधान में आयोजित संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, मोतिहारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 24 चयनित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित समूह नृत्य/समूह गायन का बेहतरीन प्रस्तुति पर दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गए ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागी छात्र /छात्राओं को जिला शिक्षा विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र /मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 चयनित शिक्षक/ शिक्षिकाओं को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा अंग वस्त्र /प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
मंच का संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार एवं डॉक्टर सतीश कुमार साथी के द्वारा किया गया ।

Related posts

शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सरकार के प्रति प्रकट किया आभार।

rktvnews

भोजपुर:व्यापारी चट्टानी एकता बनाकर आर के सिंह को जिताएंगे : राकेश रंजन उर्फ पुतुल

rktvnews

संत कबीर दास की जयंती पर विशेष।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार संबंधी सलाहकार समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विद्युत बकायेदारों की काटी गई बिजली एवं बिजली चोरी के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी।

rktvnews

कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।

rktvnews

Leave a Comment