RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए 5वें दिन 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 15 नाम निर्देशन पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)24 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मंगलवार को बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। चौथे चरण के लिये 5वें दिन मंगलवार को 11 अभ्यर्थियों ने 15 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 39 अभ्यर्थियों द्वारा 62 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि चौथे चरण के लिये 5वें दिन 23 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 22 उज्जैन (अजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-25 धार (अजजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन-पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। चौथे चरण के लोकसभा संसदीय क्रमांक-21 देवास (अजा) में आज किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र दाखिल कर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की भेंट।

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने मेरी लाइफ ऐप लॉन्च की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जेनेटिक काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये: राज्यपाल

rktvnews

मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला।

rktvnews

“उसके बूटों के नीचे दबा है एक देश, भाग रहे हैं लोग” : कवयित्री विमल किशोर

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment