RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने स्वीप गतिविधियों के लिये झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी सुश्री मीणा को बधाई।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)26 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री मीणा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024-25 से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीणा को स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुश्री मीणा ने झाबुआ जिले में भगोरिया उत्सव की पारंपरिक परिधान पहने शुभंकर युगल ‘चुनावी काका – चुनावी काकी’ का उपयोग कर स्वीप अभियान चलाया। इससे मतदाता जागरूकता को बढ़ावा मिला। दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा झाबुआ कलेक्टर सुश्री नेहा मीना को सम्मान प्रदान करना मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलेक्टर सुश्री मीना ने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए अनुकरणीय नवाचार किए हैं , जो लोकतंत्र के सतत् विकास और उसकी समृद्धि के प्रयासों को एक नई दिशा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित देश के सभी प्रतिभागी भी उनके उत्कृष्ट योगदान और सम्मान के लिए बधाई के पात्र हैं।

Related posts

भोपाल:जीएसटी सुधार, आम आदमी को सुविधा और समृद्धि देने वाला उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढवा:संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का एवं स्वच्छता रैली का किया आयोजन।

rktvnews

बागपत:कन्या सुमंगला योजना से बागपत की 18,602 बेटियों को मिला जीवन संबल, 420.99 लाख की धनराशि हुई वितरित।

rktvnews

बिहार : जेल भेजने की धमकी देकर प्रधानमंत्री संविधान की धज्जियाॅ उड़ा रहे : तेजस्वी यादव 

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने माँ नर्मदा के पूजन-अर्चन से की दिन की शुरूआत, अमर कंठेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक!प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की कामना की

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

Leave a Comment