RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:अच्छा हो या बुरा प्रत्येक कर्म का फल अवश्य मिलता है : मुनिश्री विशल्य सागर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई।श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए बोले कि प्रत्येक कर्म का फल अवश्य मिलता है, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। यह फल वर्तमान जीवन में या भविष्य में भोगना ही पड़ता है। कर्मों के बंधन से ही संसार में जन्म मरण का चक्र चलता रहता है। जब तक कर्मों का क्षय नहीं होता, तब तक इस बंधन से मुक्ति नहीं मिलती। कर्म के सिद्धांत और उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित होता है। कर्मों से मुक्ति का मार्ग है, सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन और सम्यक चरित्र। इन गुणों को धारण करके, व्यक्ति कर्मों के बंधन से मुक्त हो सकता है। कर्मों को मुख्य रूप से चार भागों में विभाजित किया जा सकता है ज्ञानावरणीय, दर्शनावरणीय, वेदनीय और मोहनीय। यदि कोई व्यक्ति दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करता है, तो उसे भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके विपरीत, यदि कोई व्यक्ति दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करता है, तो उसे भी बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि मुनिश्री का दर्शन लाभ लेने तथा प्रवचन सुनने के लिए बाहर से दर्शनार्थी के साथ-साथ स्थानीय लोग भी चंद्रप्रभु मंदिर पहुंच रहे है।

Related posts

भोजपुर:नई आशा द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनें उमंग चंद्रवंशी ,बोले विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना उद्देश्य।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को रेडक्रॉस भोजपुर द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरित।

rktvnews

विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता और सामूहिक प्रयास जरूरी :आईपीएस विकास वैभव

rktvnews

भोजपुर:भगवान मुनिसब्रतनाथ मंदिर में शनि अमावस्या का भव्य आयोजन।

rktvnews

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर दिव्यांग महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment