RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश: महिला आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय का जदयू महिला संगठन ने किया स्वागत।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार, मध्य प्रदेश सरकार से शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)15 जुलाई।जनता दल यूनाइटेड महिला संगठन, मध्य प्रदेश द्वारा आज प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला पदाधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सरकारी नौकरियों में 35% महिला आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का अग्रदूत बताया।
महिला संगठन की मीनू गुप्ता पूजा पन्द्रो ने कहा कि “बिहार में यह निर्णय न केवल लागू किया गया, बल्कि लाखों महिलाओं को नौकरी और आत्मनिर्भरता का सीधा लाभ मिला है। मध्य प्रदेश जदयू महिला संगठन इस प्रेरणादायी निर्णय के लिए नीतीश जी के प्रति आभार प्रकट करता है।”
इसी क्रम में हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी महिलाओं को 35% आरक्षण देने की घोषणा का संगठन ने स्वागत किया और मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया कि राज्य में एक लाख से अधिक रिक्त सरकारी पदों को भरने की शीघ्र प्रक्रिया शुरू की जाए।
महिला संगठन ने यह भी कहा कि यदि ये पद जल्द नहीं भरे गए तो आरक्षण का लाभ केवल कागजों तक सीमित रह जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार सभी विभागों में खाली पदों की सूची सार्वजनिक करे।
महिला आरक्षण के अनुपात में पद भरने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने भी नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल, जिला अध्यक्ष सैयद नईम उर रहमान, आलोक कुमार, मीनू गुप्ता, राजकुमारी सिंह ,अयाज अली, निलेश सिंह मिशवा ,हसन शोभल सिंह उपस्थित थे
इस अवसर पर प्रदेश महिला संगठन की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Related posts

देवघर: उपायुक्त ने महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शिवबारात रूटलाईन का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर,बड़हरा,आरा मु०,कोईलवर को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करे सरकार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

06 सितंबर को भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पीरो में।

rktvnews

श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति सतपहाडी़ आरा के तत्वाधान में भव्य विश्वकर्मा पूजा आयोजित!कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत।

rktvnews

रायपुर: रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment