
RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )08 मई।कभी जिंदगी के मोर्चे पर अकेली एक महिला अब संगठित होकर गांव में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन ला रही हैं। यह बदलते और विकास की रफ़्तार पकडे बिहार की तस्वीर है l जहाँ गाँव की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संगठित होकर बिहार को बदल रही हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर ग्रामीण महिलाएं महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की नाज़िर पेश कर रही हैं।महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की सशक्त बानगी महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है l यहाँ उपस्थित ग्रामीण महिलाओं की अब खुद की पहचान है l कोई जीविका से जुड़कर स्वावलंबन की राह पर है तो कोई सरकार की योजनाओं एवं मिले आरक्षण एवं प्रोत्साहन से लाभान्वित होकर कही नेतृत्व प्रदान कर रही हैं तो कोई नौकरी प्राप्त कर अपने परिवार का संबल बन गई है l समाज में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाली महिलाये महिला संवाद कार्यक्रम में रोल मॉडल के रूप में आकर अपने जीवन में आये बदलाव को बता रही हैं साथ ही साथ नई नीतियाँ निर्धारित करने हेतु अपनी सलाह भी दे रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम की परिकल्पना राज्य सरकार ने बनाई है और इस परिकल्पना को साकार करने की जिम्मेवारी ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका को दी है l इस परिकल्पना के तहत महिलाओं से उनके लिए राज्य में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी लेनी है साथ ही और क्या किया जा सकता है यह जानकारी भी प्राप्त करनी है l राज्य के सभी पांच सौ चौतीस प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम क्रमशः जारी है l
लखीसराय जिला में जारी महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं संगठित होकर गाँव- समाज के विकास हेतु अपनी सजगता दिखा रही हैं l लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना में महावीर जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में रीता देवी ने बताया कि राज्य सरकार से मिले सहयोग एवं संचालित योजनाओं से लाभ लेकर अब उनके परिवार में खुशहाली आई है l कल तक पानी के लिए कोसो दूर जाना पड़ता था लेकिन अब उनके घर में हर घर नल योजना के तहत पानी उपलब्ध है l अब वो और उनके परिवार की महिलाएं एवं पुरुष – बच्चे खुले में शौच के लिए नहीं जाते हैं l अब उनके घर में शौचालय बन गया है l राशन कार्ड भी बन गया है l महिसोना गाँव की विभा दोनों आंख से देख नहीं सकती लेकिन उसके सपने बड़े हैं और वो चाहती हैं कि शहर के तर्ज पर ही गाँव में शिक्षा की व्यवस्था हो l सूर्यगढ़ा प्रखंड के सुर्यपुरा गाँव की संजीदा बेगम चाहती हैं कि गाँव के अस्पताल में चिकित्सक हर वक्त उपलब्ध रहें साथ ही साथ सभी तरह की बुनियादी सुविधाएँ अस्पताल में चौबीस घंटे उपलब्ध हो l हलसी प्रखंड के धीरा गाँव की पूजा देवी वार्ड संख्या ग्यारह में स्वच्छता के साथ ही छुटे हुए परिवारों के लिए राशन कार्ड निर्माण की मांग उठाई है l
गुरुवार को भी महिला संवाद कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित रोस्टर के तहत 5 प्रखंडो में दो पाली में आयोजित किया गया।संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से संबधित फिल्मे दिखाई गई। लीफलेट के माध्यम से महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी ग।उपस्थित महिलाओं एवं उनके घर की बेटियों ने मख्यमंत्री का सन्देश पढ़ा और सामाजिक कुरीतिओं के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा हेतु संकल्प भी लिया l कुमारी अदिति सिन्हा, प्रशिक्षण अधिकारी, जीविका ने चानन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया।इससे पूर्व जीतेन्द्र कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक- रोजगार, जीविका ने महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया और उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं से गाँव –समाज के विकास हेतु अपनी इच्छा एवं आकांक्षा बताने हेतु जागरूक किया।
गुरुवार को लखीसराय सदर में महावीर ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में एवं गंगा सागर ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में , रामगढ चौक में संगम ग्राम संगठन दवारा नंदनामा गाँव में एवं पूजा ग्राम संगठन दवारा सरमा गाँव में , सूर्यगढ़ा में मौषम ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा एवं महावीर ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में , हलसी में सवेरा ग्राम संगठन द्वारा धीरा गाँव में एवं आकाश ग्राम संगठन द्वारा बल्लोपुर गाँव में तथा चानन में खुशबु ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं बेली ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
