
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 जुलाई।बहुचर्चित लेखक संगठन जन संस्कृति मंच का 17वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन राँची में होने जा रहा है। सम्मेलन में देश के भिन्न-भिन्न प्रदेशों से लगभग तीन सौ से अधिक लेखक, रंगकर्मी, फिल्मकार, पत्रकार तथा समाजकर्मियों आदि के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन में जसम, भोजपुर से लगभग दर्जभर साहित्यकारों-कलाकारों का जत्था राँची के लिए रवाना हुआ।
जसम के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि इसबार का सम्मेलन ‘फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ जनता की एकता के लिए’ आहूत है।आज भोजपुर जसम की टीम में कवि जितेंद्र कुमार, जन कवि कृष्ण कुमार निर्मोही, सुमन कुमार सिंह, शमशाद प्रेम, धनंजय, बब्लू गुप्ता, सूर्यप्रकाश, मित मेहता, अरविंद अनुराग, निर्मल नयन, आलोक अंकित तथा नंदिनी आदि शामिल हैं। भोजपुर जसम सचिव सुमन कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन साम्प्रदायिक विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ जन संस्कृति को दिशा देने में निर्णायक भूमिका अदा करेगा।
