RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण :मुख्यमंत्री ने किया “महिला संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ,सारण जिला में कुल 2116 स्थलों पर 18 “महिला संवाद” रथ के माध्यम से होगा कार्यक्रम का आयोजन।

जीविका के माध्यम से आगामी 2 महीनों में सारण जिला के सभी निर्धारित 2116 स्थलों पर होगा “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

जिलाधिकारी ने महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)18 अप्रैल।ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका के माध्यम से पूरे बिहार राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के द्वारा पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग सभी जिलों में किया गया जिसमें जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यों के विषय में महिलाओं को जानकारी प्रदान करना है। महिलाओं को अपने गांव या टोलों की समस्याओं एवं आकांक्षाओं को चिन्हित कर उसकी प्राथमिकता निर्धारण करने हेतु अवसर प्रदान करना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। संवाद के दौरान प्राप्त समस्याओं का विभिन्न स्तरों पर त्वरित समाधान किया जाएगा। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सरकार की योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जाएगा। इस उद्देश्य से “महिला संवाद रथ” के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के साथ संवाद किया जाएगा।
सारण जिला में 18 “महिला संवाद रथ” के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन 2116 निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। आगामी दो महीनों में सभी निर्धारित 2116 स्थलों पर इस कार्यक्रम का आयोजन जीविका के सक्रिय सहयोग से सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर से “महिला संवाद” रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, डीपीएम जीविका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

24 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गिरीडीह:फाइलेरिया मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन को लेकर उपायुक्त ने बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पटना:मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

हरियाणा की गरिमा का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए चयन!22 जनवरी को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी पुरस्कार।

rktvnews

कटिहार:PK ने जन सुराज को मिल रहे अपार जन समर्थन पर कहा – ये 30 बरस की छटपटाहट है, बिहार के लोगों को अपने बच्चों की चिंता है इसलिए लोग बदलाव चाहते हैं।

rktvnews

गाजा मे इजरायल द्वारा जारी बच्चों – महिलाओं व बेगुनाहों के बर्बर जनसंहार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिरोध सप्ताह 15 – 20 अक्टूबर 2023. – इंसाफ मंच

rktvnews

Leave a Comment