
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई। बुधवार को लायंस क्लब आफ आरा आधुनिक का नये सत्र का पद ग्रहण सह चिकित्सक सम्मान समारोह का रेड क्रॉस सभागार में आयोजित हुआ। इसमें नए सत्र के लिए लायनेस बबीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष तथा लायन मजहर हसनैन को सचिव एवं लायन भारत प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 322 E ला. प्रदीप खेतान ने लेपल पीन पहनकर पद एवं क्लब के नियमों का मार्गदर्शन सहित कार्य करने की सीख दी। प्रमुख उपस्थिति में डॉक्टर प्रदीप खेतान, पीडीजी अनुपम खेमानिया, पीडीजी ला. नम्रता सिंह उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन से किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव,ला.डा के एन सिन्हा, ला.जयप्रकश उपस्थित रहे। बबीता श्रीवास्तव ने विगत वर्ष की गतिविधियों की चर्चा और विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात चिकित्सकों को साल और बुके देकर मुख्य अतिथि और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सको को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें डॉक्टर विवेकानंद यादव, डाक्टर बीरेंद्र प्रताप सिंह ,डॉक्टर नसर नसीम, डॉक्टर अनामिका के साथ-साथ रक्तदान के कार्यों में सहयोग करने के लिए रेडक्रास के सचिव डॉक्टर विभाग कुमारी ,डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ,सभी तकनीशियन एवं सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
अंत में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन और प्रीति भोज हुआ।
