
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई।भोजपुर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है, जो बिहार राज्य के युवाओं के हितों को समर्पित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम है।यह आयोग प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा,उनके समग्र विकास तथा रोजगार,शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में योजनागत सहयोग सुनिश्चित करेगा।युवाओं के सशक्तिकरण और आत्म निर्भरता की दिशा में यह एक सशक्त कदम है।अब बिहार के युवाओं की आवाज और सशक्त होगी।यह आयोग की गठन की मांग हमारे नेता सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी लगातार करते आ रहे थे तथा उनके अपने बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट के विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस आयोग के गठन की मंजूरी से लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान सहित भोजपुर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,सुरेंद्र आजाद ,यादव रामसकल भोजपुरिया,विजय सिंह मुखिया,प्रमोद कुमार पासवान,विकास सिंह,राजेश साहू,रमेश रेशमिया,मनोज पासवान,बबीता चौधरी,धीरज अधिवक्ता,लीला शर्मा,डॉक्टर प्रवीण कुमार,संजीव चौधरी,विनोद कुमार,संजय पासवान, मित्रंजन पासवान,समित मुखिया,मनीष सिंह,रणजीत पासवान,दशरथ पासवान, शिवदुलार राम,कुंवर उपेंद्र सिंह,काली चरण प्रसाद,अरविंद ओझा, परमा पासवान,निर्मल पासवान,अजय कुमार विद्यार्थी,अजय पासवान,राजेश कुमार कुशवाहा,विजय प्रसाद,दिनेश पासवान,इंदल पासवान,संजू पासवान,प्रकाश कुमार,मनीष श्रीवास्तव,विशाल चौधरी,पिंटू तिवारी,आकाश पासवान,अमित सोलंकी,हरिओम गुप्ता,संजय प्रसाद,मनीष बुचुली,प्रशांत सिंह चंदेल,संतोष पासवान,ब्रजेश यादव,रणजीत टाइगर,कामेश्वर पासवान,राजकपूर,नवीन कुमार ,संदीप पासवान , ललन पासवान,कामेंद्र पासवान,राजू पासवान सहित सैकड़ों पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी सहित एनडीए गठबंधन के नेताओ का आभार जताया है।
