RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:रोगी कल्याण समिति की हुई समीक्षात्मक बैठक।

सरकार के संसाधनों का रोगियों के लिए बेहतर सेवा दें :आयुक्त

निर्धारित दवाएं रोगियों को उपलब्ध करायें डी एम

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)07 जुलाई।आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा कौशल किशोर की अध्यक्षता में डीएमसीएच शासी निकाय की बैठक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सभागार में हुई।
अधीक्षक डीएमसीएच शीला शाह ने पीपीटी के माध्यम से रोगी कल्याण समिति के संबंध में आयुक्त महोदय को अवगत करायें।
बैठक में आयुक्त ने कहा कि सरकार के संसाधनों का उपयोग मरीज के बेहतर ईलाज (उपचार) के लिए सुनिश्चित करें।
उन्होंने डीएमसीएच परिसर में साफ सफाई,पेयजल,प्रकाश डाइट आदि स्वास्थ्य विभाग के मानक के अनुसार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने बीएमएसआईसीएल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार समय सीमा के अंदर भवनओं का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधीक्षक,डीएमसीएच एवं अन्य सभी विभागों का कार्यालय नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संचालन कराने का निर्देश दिया।
अस्पताल के छतों पर सोलर प्लांट लगाने और इसका उपयोग आकस्मिक सेवा में करने का निर्देश दिए,इसके लिए ब्रेडा से बेहतर समन्वय करने को कहा।
बीएससी नर्सिंग हॉस्टल के प्राचार्य को निर्देश दिए की नए हॉस्टल में यथाशीघ्र बी एस सी नर्सिंग छात्राओं को स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें ।पुराना हॉस्टल क्षतिग्रस्त हो गया है,जिसमें रहना सुरक्षित नहीं है।
अधीक्षक डीएमसीएच ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 38 लाख 24 हजार 910 रोगियों का निबंधन कराया गया है।
उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में ओपीडी का संचालन सुबह 8:00 बजे पूर्वाह्न से 1:30 बजे अपराह्न तक और शाम 3:30 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक संचालन होता है।
कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा ने कहा कि सभी प्रकार की दवाएं आवश्यकता के अनुरूप रोगियों को सुलभ कराए,बाहर से दवा लाने की आवश्यकता नहीं होगी।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 750 एएनएम और जीएनएम कार्यरत हैं,यहां कुल बेडों की संख्या 160 है। डीएमसीएच में एमबीबीएस के लिए 120 सीटें उपलब्ध है।
आयुक्त ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालन के लिए उपस्थित पदाधिकारीयों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए,उन्होंने सेंट्रल आईसीयू बनाने का निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल के सभी संपर्क पथों को कार्यपालक अभियंता बीएमएसआईसीएल को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने दोनों उपाधीक्षकों को लगातार सभी वार्डों और विभागों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया, जिससे कि सभी रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। लापरवाही और अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर और ए एन एम,जी एन एम नर्सिंग पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में महापौर अंजुम आरा,जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, प्राचार्य डॉ.अलका झा, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,उपाधीक्षक डॉ.सुरेंद्र कुमार,डॉ.अजीत कुमार झा, डॉ.पूजा महासेठ हेड गायनकोलॉजिस्ट,विभागाध्यक्ष मेडिसिन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मतदाता जागरूकता को लेकर स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यसचिव ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की दी जानकारी।

rktvnews

अपराध और अपराधियों के प्रवृत्ति पर नियंत्रण करने का सबसे बड़ा माध्यम है सत्संग : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर संगोष्ठी आयोजित,हाइपरटेंशन से निजात संभव:डा मधुकर प्रकाश

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,22 मार्च तक मिलीं 173 शिकायतें।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment