RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: सफाई हेतु सदर प्रखंड और लक्ष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के बीच इकरारनामा पर किया गया हस्ताक्षर।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)05 जुलाई।शनिवार से प्रखंड सह अंचल कार्यालय , लखीसराय सदर के साफ सफाई की जिम्मेवारी जीविका दीदियों ने संभाल ली है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पल्लवी सुमन , प्रखंड विकास पदाधिकारी -सदर एवं पिंकी देवी, अध्यक्ष – लक्ष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के बीच इकरारनामा पर हुए हस्ताक्षर के बाद जीविका दीदियों ने प्रखंड सब अंचल कार्यालय के स्वच्छता की कमान अपने हाथों में ले ली है।
दरअसल ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार राज्य के प्रखंड सह अंचल कार्यालयों एवं परिसर की साफ़-सफाई जीविका द्वारा संपोषित सामुदायिक संगठनो द्वारा कराया जाना है l राज्य के प्रत्येक प्रखंड में जीविका द्वारा उनके नोडल संकुल स्तरीय संघ द्वारा प्रतिदिन साफ़-सफाई क्रियान्वित किया जाएगा।
उसी निर्देश के तहत समझौता ज्ञापन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के बीच हुआ है । यह समझौता तीन वर्ष के लिए किया जा रहा है l 3 वर्ष तक जीविका दीदियों द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा के बाद पुनः साफ- सफाई हेतु इकरारनामा होगा।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्थान है और यहाँ आम से खास लोगों का आवागमन अपने -अपने कार्यों के लिए प्रतिदिन होता है। लिहाजा परिसर को स्वच्छ रखने हेतु राज्य सरकार को उचित एवं कर्तव्यशील संगठन की तलाश थी। जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठन राज्य सरकार की उम्मीदों पर सदैव खरा उतरे हैं। राज्य सरकार के अस्पतालों, विद्यालयों , विभागों, निबंधन कार्यालय एवं अन्य संस्थानों में दीदी की रसोई के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय की साफ-सफाई की जिम्मेवारी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघों को दी है। लिहाजा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बेहतर कार्य हेतु वातावरण निर्माण एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए जीविका दीदियों ने कमान संभाल ली है l
इससे पूर्व हलसी एवं बड़हिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय की साफ -सफाई जीविका दीदियों ने संभाल रखी है।
इसी कड़ी में लखीसराय सदर के प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के साफ सफाई का कार्य जीविका दीदियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। अगले सप्ताह सूर्यगढ़ा, पिपरिया, चानन एवं रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जीविका दीदियों द्वारा साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रभात कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका ने बताया कि साफ़ -सफाई के लिए पांच जीविका दीदियों को अधिकृत किया गया है l इनमे से एक जीविका दीदी सुपरवाइजर होंगी। निशिकांत पटेल, प्रबंधक गैर कृषि , जीविका ने बताया कि-समय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका इनके कार्यों की समीक्षा एवं सहयोग प्रदान करेंगे l
साफ-सफाई शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर संजय कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक, जीविका समेत प्रखंड कार्यालय एवं जीविका के कर्मी और लक्ष्य जीविका महिला संकुल संघ की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रही।
राज्य सरकार द्वारा जीविका दीदियों को स्वच्छता की जिम्मेवारी मिलने से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार तो मिला ही कार्यालय परिसरों की स्वच्छता भी अब प्रतिदिन सुनिश्चित हो गई है।

Related posts

डाक विभाग का निर्यातकों के लिए तोहफा!डाक विभाग के DNK सेवा से जुड़ेंगी पद्मश्री किसान चाची, अपना अचार भेजेंगी विदेश।

rktvnews

समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं मे भाषा एवं गणित का संवर्धन।

rktvnews

बक्सर: मंत्री ने की सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा

rktvnews

हल्द्वानी:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना का घटनास्थल पर जाकर मौका-मुआयना किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कबीरधाम के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी निःशुल्क नेत्र जांच सेवा।

rktvnews

भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया।

rktvnews

Leave a Comment