RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान पुलिस को मिला नया नेतृत्व,आईपीएस राजीव कुमार शर्मा ने संभाला पुलिस महानिदेशक का कार्यभार।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )03जुलाई। राजस्थान पुलिस को गुरूवार को एक अनुभवी और निष्ठावान नेतृत्व मिला जब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया।जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित सादे किन्तु गरिमामय समारोह में शर्मा ने निवर्तमान डीजीपी से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उच्च पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।
गुरूवार शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचे श्री शर्मा का डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों के दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। श्री शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों का परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया और मीडियाकर्मियों से संवाद किया। इस दौरान श्री शर्मा ने पुलिस अधिकारियों की एक संक्षिप्त बैठक ली और चर्चा की। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस संजय अग्रवाल, अनिल पालीवाल, मालिनी अग्रवाल, अशोक राठौर, आनंद श्रीवास्तव, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल, बिपिन कुमार पाण्डेय, सचिन मित्तल, दिनेश एमएन, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ, वीके सिंह, संजीव नार्जरी, बिनीता ठाकुर, प्रशाखा माथुर, हवा सिंह घुमरिया, बीएल मीना, लता मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

अनुभवी पुलिस अधिकारी है शर्मा

34 वर्षों की सुदीर्घ सेवा का अनुभव लिए श्री शर्मा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। वे मथुरा के मूल निवासी हैं। एम.ए. व एम.फिल डिग्रीधारी शर्मा का पुलिस सेवा में अनुशासन, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के लिए विशेष सम्मान रहा है। राजस्थान में उन्होंने एसपी, आईजी, एसीबी निदेशक, लॉ एंड ऑर्डर प्रमुख और पुलिस अकादमी के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है। वहीं केंद्र सरकार में सीबीआई और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो में भी उन्होंने विशिष्ट योगदान दिया है। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीजीपी डिस्क अवॉर्ड जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री शर्मा को प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के लिए डीजीपी नियुक्त किया गया है।

Related posts

दुमका:खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की, अपात्र लाभुकों के राशन कार्ड रद्द करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विद्यालय में बालिकाओं के बीच जागरूकता सह प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 23-24 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम मोतीहारी रवाना।

rktvnews

शाहपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर में जिला प्रशासन की मानवीय सरोकार।

rktvnews

रामगढ़:जिला स्वास्थ्य समिति, रामगढ़ के खाते से अवैध वेतन भुगतान पर कार्यवाई को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment