RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 23-24 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम मोतीहारी रवाना।

आरा/भोजपुर 22 दिसंबर।71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 2023 / 2024 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम आज 22 दिसंबर को मोतिहारी के लिए प्रस्थान कर गई। प्रस्थान करने से पहले जीत के लिए शुभकामना स्वरूप सभी खिलाड़ियों को एक-एक गुलाब का फूल देकर रवाना किया गया। टीम में विशाल कुमार सिंह कप्तान, सनी कुमार सिंह उप कप्तान, मोनू कुमार सिंह ,धनु कुमार सिंह, मुकेश कुमार ,प्रतीक कुमार ,राहुल कुमार, गुड्डू कुमार ,हरखेन कुमार ,अनूप कुमार,विराट कुमार ,चंदन कुमार, सत्यम कुमार, अजीत कुमार ,दशरथ चौधरी ,धीरज कुमार ,धर्मेश उपाध्याय और टीम कोच के रूप में सुनील कुमार उर्फ पंडा जी और टीम मैनेजर के रूप में कपिल सिंह उर्फ नायक सिंह है।रवाना की गई टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना देने वालों में जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ,वरीय खिलाड़ी लाल बहादुर लाल, अशोक मानव ,इंद्रदीप नारायण सिन्हा ,शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा के सह सचिव शमशाद खान शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के लिए 3 सुविधाओं का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

दिव्यांगजनों के लिए ऐतिहासिक पहल का अनावरण किया गया।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव का दूसरे दिन के कार्यक्रम को आयुक्त व डी.एम. ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जून 24

rktvnews

चतरा:राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।

rktvnews

भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।

rktvnews

Leave a Comment